मल्टी टोन और मॉडिफाई साइलेंसर वाले बाइकों पर अभियान चला रही पुलिस, 35 बाइक के निकले गये साइलेंसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मल्टी टोन और मॉडिफाई साइलेंसर वाले बाइकों पर अभियान चला रही पुलिस, 35 बाइक के निकले गये साइलेंसर
रायगढ़। कुछ बाइक चालक बाइक के ओरिजिनल साइलेंसर को हटाकर उसके स्थान पर मल्टी टोन और मॉडिफाई साइलेंसर का उपयोग किया जा रहा है जिनसे ध्वनि प्रदूषण तो होता है, साथ ही ऐसे हार्न दुर्घटना के कारण भी बनते हैं जिसे दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीना द्वारा यातायात पुलिस को ऐसे वाहन चालको पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ।

 

पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर एडिशनल एसपी लखन पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन पर यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर अभियान चलाया जा रहा है ।

पिछले सप्ताह भर में ऐसे 35 मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही कर वाहन चालकों से MV Act के तहत 2200/-2200/- रूपये समन शुल्क जुर्माना किया गया साथ ही मोटरसाइकिल के चालकों को वाहन के साथ दिये गये ओरिजिनल साइलेंसर लगाए जाने की हिदायत देकर वाहन के साथ छोड़ा गया है ।

डीएसपी ट्राफिक पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर गत 15 दिनों से अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों पर निगाह रखकर कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें