एक प्रेम कहानी का दुखद अंत, प्रेमी के बहनोई कर दी प्रेमिका की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची पुलिस ने सिल्ली के छुटिया जंगल से 21 दिन से लापता नाबालिग लड़की का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया। नाबालिग का शव जंगल में एक गड्ढा से मिला है।

नाबालिग लड़की बीते 28 दिसंबर से गायब थी। इस मामले में सिल्ली थाने में नाबालिग के पिता ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया।

https://samachardoot.in/2022/01/18/suspended-police-officer-gp-singh-did-not-get-bail-now-in-jail-read-full-news/

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस को पता चला कि नाबालिग का एक शादीशुदा लड़के से प्रेम-प्रसंग था। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब नाबालिग लड़की की हत्या का राज खुला।

https://samachardoot.in/2022/01/18/black-business-of-coal-going-on-indiscriminately-20-illegal-mines-demolished-in-raid/

उसने पुलिस के समक्ष खुलासा किया कि बीते 28 दिसंबर को ही उसके बहनोई ने नाबालिग की हत्या कर शव छुटिया जंगल में गाड़ दिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से युवती का शव बरामद किया। इधर, पुलिस ने आरोपी युवक के बहनोई समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

https://samachardoot.in/2022/01/18/police-naxal-encounter-news-of-killing-of-many-maoists-operation-continues/

बताया जा रहा है कि सिल्ली थाना क्षेत्र के बड़ाचांगरू के रहने वाले आरोपी कर्मपाल का बंता पंचायत की एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग था। शादी-शुदा होने के बाद भी कर्मपाल नाबालिग को लेकर घूमता-फिरता था।

https://samachardoot.in/2022/01/18/lovers-shameful-act-girlfriends-honor-and-life-are-in-danger-read-full-news/

कर्मपाल के ससुराल वालों को जब इस बात की जानकारी मिली, तब उसके परिवार वालों ने उससे पूछताछ की। लेकिन कर्मपाल ने प्रेम प्रसंग की बात से साफ इंकार कर दिया।

https://samachardoot.in/2022/01/18/the-sacrifice-was-going-on-in-the-temple-instead-of-the-goat-the-neck-of-the-one-who-caught-it-was-cut-off-read-full-news/

इसी क्रम में आरोपी युवक के बहनोई ने बीते 28 दिसंबर को नाबालिग को उसके साथ देख लिया। बहनोई ने कर्मपाल से कहा कि वह उसे लेकर जंगल में आए।

https://samachardoot.in/2022/01/17/these-figures-are-frightening-10-deaths-in-24-hours-4574-turned-out-to-be-positive-corona-continues-to-wreak-havoc/

इसके बाद कर्मपाल और उसके बहनोई ने अपने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग का उसके दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव जंगल में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया। पुलिस आरोपी बहनोई की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें