ठंड से बचने घर में अलाव जलाकर सो रहे थे, झुलसने से दंपति की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महासमुंद जिले में दो जिंदगी आग में खाक हो गई। कड़ाके की ठंड से बचने पति-पत्नी घर में अलाव जलाकर सो रहे थे। अलाव की आग ऐसी भड़की कि पूरे घर को ही चपेट में ले लिया।

https://samachardoot.in/2022/01/17/these-figures-are-frightening-10-deaths-in-24-hours-4574-turned-out-to-be-positive-corona-continues-to-wreak-havoc/

आगजनी की इस घटना में पति-पत्नी बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में पत्नी ने दम तोड़ दिया तो वहीं पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिथौरा थाना की पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। हादसे से गांव में शोक का माहौल है।

https://samachardoot.in/2022/01/17/after-89-years-the-giant-asteroid-came-again-near-the-earth-will-pass-very-close/

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोनासिल्ली निवासी हीरा ठाकुर (50) व उसकी पत्नी हीराबाई (45) की आग में झुलसने से मौत हुई है। सोमवार रात को कड़ाके की ठंड से बचने पति-पत्नी ने घर पर ही अलावा जला रखा था।

https://samachardoot.in/2022/01/17/parade-of-goonda-miscreants-taken-by-superintendent-of-police-santosh-singh-assured-of-getting-jobs-for-the-elderly-and-apology-miscreants-who-want-to-lead-a-normal-life/

रात का खाना खाने के बाद दोनों सो गए। आग पूरे घर में फैल गई और दंपति को पता ही नहीं चला। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर इसकी चपेट में आ गया। पति-पत्नी भी इस आग में बुरी तरह झुलस गए।

https://samachardoot.in/2022/01/17/after-killing-the-wife-the-husband-stayed-with-the-dead-body-for-12-days-this-is-how-it-was-revealed-read-full-news/

नींद खुलने के बाद दोनों ने आग से बचने का प्रयास किया, लेकिन अत्याधिक झुलसने के कारण वहीं गिर गए। आग फैलने के बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई।

https://samachardoot.in/2022/01/17/two-more-prison-inmates-positive-number-of-patients-increased-to-five/

पड़ोसियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन महिला की रास्ते में मौत हो गई। वहीं पति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें