रायगढ़. रायगढ़ जिला मुख्यालय सहित जिले के तहसील व ब्लाक में भी कोविड कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। पिछले 24 घंटे की अगर बात करें तो 528 मरीज मिले हैं जिसको लेकर एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
https://samachardoot.in/2022/01/18/the-sacrifice-was-going-on-in-the-temple-instead-of-the-goat-the-neck-of-the-one-who-caught-it-was-cut-off-read-full-news/
लगातार बढ़ते कोविड केश के चलते आज जिला न्यायालय में भी काम काज बुरी तरह प्रभावित हुआ और यहां की सभी पेशियों को आगामी तिथि तक बढ़ा दिया है। सुबह से ही कुछ न्यायाधीशों के नोटिस बोर्ड में इस बात की जानकारी दी गई कि यहां कोविड कोरोना के पाॅजिटिव मरीज मिले हैं जिसके चलते न्यायालय का काम आगे बढ़ा दिया गया है।
https://samachardoot.in/2022/01/18/suspended-police-officer-gp-singh-did-not-get-bail-now-in-jail-read-full-news/
जिला न्यायालय सहित पुलिस, कलेक्टेड, नगर निगम, स्कूल, कालेज के अलावा अन्य सभी जगहों में अब कोविड की घुसपैठ हो चुकी है हालांकि इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर भीम सिंह ने आक्सीजन युक्त बेड के अलावा अन्य सुविधाओं को भी तैयार करने के दिशा निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एसएन केशरी को दे दिऐ हैं और उनके निर्देश के बाद केआईटी, जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज के अलावा अन्य तहसीलों में भी बेड की पर्याप्त व्यवस्थाओं को दुरूस्त किया जा रहा है।
https://samachardoot.in/2022/01/18/black-business-of-coal-going-on-indiscriminately-20-illegal-mines-demolished-in-raid/
इस संबंध में हमने जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि लगातार बढ़ते कोविड केशों से स्थिति चिंता जनक हो सकती है और उसके लिए विभाग ने आक्सीजनयुक्त बेड के अलावा अन्य सुविधाओं के लिए भी पूरी तैयारी कर ली है।
https://samachardoot.in/2022/01/18/police-naxal-encounter-news-of-killing-of-many-maoists-operation-continues/
उन्होंने बताया कि वर्तमान में मेडिकल कालेज अस्पताल में भी पर्याप्त बेड खाली है, साथ ही साथ ज्यादातर मरीज घर में ही स्वास्थ लाभ ले रहे हैं और स्थिति फिलहाल काबू में है, लेकिन जिस रफ्तार से कोविड कोरोना केश बढ़ रहे है उसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को अपनी रूप दे दिया है। उन्होंने बताया कि गंभीर मरीजों के लिए आक्सीजनयुक्त बेड बडी संख्या में खाली है।










