छात्रा का अपहरण कर 3 महीने तक रखा किराए के मकान में, किया अनाचार, ऐसे पकड़ाया आरोपी युवक……..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को अगवाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की तीन माह से लापता थी। परिजन और सामाजिक संगठन उसे तलाश करने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे थे।

https://samachardoot.in/2022/01/21/not-only-in-the-city-bears-roam-in-broad-daylight-even-in-the-streets-of-the-village-panic-among-people-the-entire-family-of-bears-too-read-full-news/

पुलिस जांच कर रही थी। टीमें बनाकर मध्य प्रदेश तक लड़की की तलाश की जा रही थी, लेकिन आरोपी ने उसे पुलिस की नाक के नीचे ही बंधक बना रखा था। थाने से महज 5 किमी दूर लड़की को एक मकान से बरामद किया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

https://samachardoot.in/2022/01/21/the-accused-of-murder-was-being-brought-to-jail-only-then-something-happened-on-the-way-that-reached-the-hospital-read-full-news/

पुलिस ने इस मामले में सरकंडा के माता चौरा के पास रहने वाले अविनाश साहू (22) को गिरफ्तार किया है। छात्रा करीब तीन माह पहले गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी सहेली और परिचितों के यहां जानकारी जुटाई, लेकिन, छात्रा नहीं मिली।

https://samachardoot.in/2022/01/21/be-careful-these-figures-are-scary-15-deaths-in-24-hours-in-the-state-5649-new-corona-patients-found-read-full-news/

तब उन्होंने थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे रतनपुर, लोरमी व मध्यप्रदेश में उनकी तलाश करती रही। साइबर सेल की भी मदद ली गई। इस बीच सामाजिक संगठनों ने भी फेसबुक, वॉट्सऐप में उसकी तस्वीरें भेजी, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चला।

https://samachardoot.in/2022/01/20/two-people-who-came-in-a-motor-cycle-got-down-from-the-vehicle-in-a-filmy-style-then-after-beating-with-stick-and-hand-punch-ran-away-with-purse-and-mobile-police-arrested-the-accused-read-fu/

पुलिस को खबर मिली थी कि छात्रा को मध्यप्रदेश में देखा गया है। लिहाजा, टीम बनाकर उसकी तलाश के लिए भेजा गया। बाद में पता चला कि जिस लड़की को बताया गया है। वहां कोई और थी। छात्रा की लगातार लोकेशन बदल रही थी। रतनपुर में भी उसे देखे जाने की सूचना मिली, तब पुलिस वहां भी उसकी तलाश कर रही थी। बाद में लोरमी क्षेत्र में उसका लोकेशन मिला। तब पुलिस लोरमी के आसपास के क्षेत्रों में भी उसे ढूंढती रही।

https://samachardoot.in/2022/01/20/unhappy-with-the-interference-of-a-third-person-in-family-life-the-young-man-took-the-suicidal-step-and-then-the-police-read-full-news/

TI शनिप रात्रे ने बताया कि लगातार प्रयास के बाद भी छात्रा नहीं मिली। तब संदेही युवक की जानकारी जुटाई गई। जांच में पता चला अविनाश साहू भी लंबे समय से गायब है। इस पर पुलिस ने उसके परिजन से पूछताछ की। तब पता चला कि अविनाश सरकंडा के बंधवापारा में ही अलग से मकान लेकर किराए पर रह रहा है। खबर मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और उसे पकड़ लिया। उसके साथ छात्रा भी मिल गई। पुलिस ने धारा 376 और पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें