सावधान! आप हाथी प्रभावित क्षेत्र में हैं, यहां जारी है जंगली हाथियों का आतंक…! कभी फसलों को पहुंचाते हैं नुकसान, तो कभी गरीबों के आशियाने उजाड़ते तो कभी किसी की….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजगढ़ वन परिक्षेत्र में एक लंबे अर्से से हाथी और मानव के बीच द्वंद जारी है। इस द्वंद के बीच कभी जंगली हाथी के आतंक से परेशान ग्रामीण के द्वारा हाथी का शिकार किया जाता है ,तो कभी हाथी के द्वारा किसी न किसी ग्रामीण को मौत के घाट उतारने की खबरे आये दिन अखबारों की सुर्खियां बनते रहती है। इसके अलावा जंगली हाथियों के द्वारा ग्रामीण किसानों की फसलों एवं उनके घरों को उजाड़ने का खबरे भी आये दिन चर्चायों में रहता है।

 

इसी क्रम में बीती रात धरमजयगढ़ के सागरपुर गांव में किसान के खेत में लगे हरे भरे फसल को हाथी के द्वारा रौंदकर क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है।
रायगढ़ जिला ही नही प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ सालों से जंगली हाथियों का देखने को मिल रहा है।

https://samachardoot.in/2022/01/23/action-will-be-taken-against-those-with-fake-aadhar-cards-delhi-high-court-directs-uidai-to-give-information-of-more-than-400-people/

 

विभागीय अधिकारियों के द्वारा हाथी के आतंक से लोगों को निजात दिलाने योजनाएं तो बनाई जाती है। परंतु अभी तक सभी योजनाएं विफल ही साबित हुए हैं। जबकि दूसरी ओर लगातार जंगली हाथियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जो कि गंभीर चिंता का विषय है। साथ ही साथ हाथियों का आतंक पहले से अधिक बढ़ते जा रहा है।

https://samachardoot.in/2022/01/22/warning-of-rain-and-hail-falling-in-14-districts-today-department-issued-yellow-alert/

रायगढ़ जिले में कई गांव ऐसे भी है जहां शाम ढलते ही लोग अपने अपने घरों में दुबकने पर विवश हो जाते हैं। चूंकि शाम ढलते ही जंगली हाथियों का दल जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में प्रवेश करता है। हथियों के चिंघाड से डरे सहमे ग्रामीण अपनी जान बचाने कितना भी जरूरी कार्य क्यों न हो कोई बाहर निकलता ही नही।

https://samachardoot.in/2022/01/22/the-newly-married-woman-was-brutally-murdered-by-entering-the-house-husband-expressed-the-possibility-of-gangrape-read-full-news/

जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों आतंक लगातार जारी है एक प्रकार से क्षेत्र में हाथी डेरा जमा लिए है।आये दिन किसी न किसी ग्रामीण के फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं,हाथी द्वारा पहुंचाए गए फसल नुकसानी का विभाग द्वारा समय पर उचित मुआवजा राशि भी नहीं दिया जा रहा है।

 

https://samachardoot.in/2022/01/21/no-verification-of-62-dead-due-to-corona-compensation-stuck-dependents-will-get-4-4-lakhs-only-after-names-appear-on-the-government-portal/

जिसे लेकर क्षेत्र के किसान भारी परेशान है। बीती रात एक हाथी किसान के खेत में लगे धान को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। बताया जा रहा है कि सागपुर निवासी ईश्वर यादव के खेत में लगे धान को हाथीयों ने पूरी तरह से रौंध दिया है। किसान ईश्वर यादव की माने तो लगभग एक एकड़ खेत में फसल लगाया गया था जिसे हाथी पैरों तले रौंद डाले है।

https://samachardoot.in/2022/01/21/the-minor-was-returning-with-prasad-from-sai-temple-four-youths-took-hostage-and-gave-the-result-to-the-shameful-incident-read-full-news/

 

सागरपुर, पोटिया के जंगल में एक हाथी लगभग सप्ताह भर से अपना ठिकाना बना लिया है और शाम ढलते ही गांव में लगे फसल को हाथी खाने के लिए आ जाता है,जिस वजह से ग्रामीण रात रात भर रतजगा करने को मजबूर हैं , फिर भी गरीब किसान अपनी फसल को हांथियों से नही बचा पा रहे हैं,इन हालातों में किसानों के अनुसार वन विभाग हाथी जैसी विकराल समस्या का कोई स्थाई विकल्प निकाले ताकि प्रभावित ग्रामीणों की जान माल की सुरक्षा हो सके।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें