शाही के शिकार के मामले में 1 गिरफ्तार, चार फरार,गोमर्डा अभ्यारण का मामला, वन विभाग की टीम सतर्क

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. रायगढ़ जिले के जंगलों में अवैध तरीके से जंगली जानवरों का शिकार करने का मामला थमने का नाम नही ले रहा है, जिले के अलग अलग वन परिक्षेत्रों में ग्रामीणों के द्वारा लगातार जंगली जानकारों का शिकार किया जा रहा।

कुछेक मामलों में वन विभाग की टीम को सफलता मिलती जरूर है, मगर आज भी कई ऐसे वन जीवों के शिकार के मामले है जो सामने नहीं आ पाते, और लगातार वन्य जीवों का शिकार होते जा रहा है,  इनमें कुछ ऐसे वन्य जीव हैं जो विलुप्ति के कगार में हैं मगर शिकारियों के द्वारा उनका भी अवैध तरीके से शिकार किया जा रहा है। ऐसे ही एक मामले में मंगलवार को बरमकेला वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सुचना में एक ग्रामीण को शाही के अवैध शिकार के मामले में पकड़ा है, जबकि उनके 4 अन्य साथी अभी भी फरार हैं।

https://samachardoot.in/2022/01/24/precaution-you-are-in-elephant-affected-area-here-the-terror-of-wild-elephants-continues-sometimes-they-cause-damage-to-crops-sometimes-they-destroy-the-homes-of-the-poor-and-sometimes-someone/

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोमर्डा अभ्यारण्य के बरमकेला बारादावन क्षेत्र में एक वन्यप्राणी शाही को कुत्तों से भागते हुए पांच लोगों के द्वारा शिकार किया गया जिसके बाद मामले की जानकारी मुखबिर से वन अमला को लगी जहां डीएफओ प्रणय मिश्रा के निर्देशन, गोमर्डा अभ्यारण्य अधीक्षक आरके सिसोदिया के मार्गदर्शन में बरमकेला रेंजर सुरेंद्र अजय के नेतृत्व में उनकी टीम  तत्काल मौके पर पहुंच कर नाकेबंदी की। जिसमे एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया पर चार लोग मौके का फायदा उठा कर फरार हो गए।

https://samachardoot.in/2022/01/23/action-will-be-taken-against-those-with-fake-aadhar-cards-delhi-high-court-directs-uidai-to-give-information-of-more-than-400-people/

जिनकी खोजबीन जारी है। बरमकेला वन परिक्षेत्र के बारादावन परिसर के कक्ष क्रमांक 972 रिजर्व फॉरेस्ट में कुछ शिकारियों के द्वारा कुत्तों की मदद से एक शाही को जंगल से गांव की ओर भगाया जा रहा था और उसके बाद कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इससे शाही घायल हो गया उसके बाद 5 लोगों के द्वारा उसका शिकार किया गया। तभी मुखबिर से मामले की जानकारी बरमकेला वन परिक्षेत्र अधिकारी को लगी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना डीएफओ व गोमर्डा अभ्यारण अधीक्षक को दी।

 

जहां उनके मार्गदर्शन में आरोपियों की तत्काल मौके पर पहुंचकर धरपकड़ शुरू की, पर जंगल का फायदा उठाकर चार शिकारी तो मौके से फरार हो गए और एक आरोपी को गिरफ्तार करने में विभाग ने सफलता मिली है। उसके पास से मृत शाही को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में वन विभाग की टीम ने आरोपी रामलाल निवासी भालुपानी के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें