सीवान में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गयी। घटना दरौली थाना इलाके की है। आज सुबह मृतक का शव खेत में मिला। थाना क्षेत्र के कृष्णपाली गांव के पंचायत भवन के पीछे खेत में मंगलवार के सुबह खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान कृष्णपाली निवासी 60 वर्षीय ललन राम रूप में हुई। धारदार हथियार से हत्या के बाद शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले घटना की जांच में जुट गई।
https://samachardoot.in/2022/01/25/a-deaf-girl-who-reached-the-hospital-turned-out-to-be-pregnant-the-rape-was-revealed-like-this-read-full-news/
इधर, हत्या की खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि ललन राम सोमवार की देर शाम दरौली बाजार से घर आया। घर आने बाद शौच करने निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा।
https://samachardoot.in/2022/01/25/1-arrested-in-the-case-of-royal-hunting-four-absconding-the-case-of-gomarda-sanctuary-the-forest-department-team-alert/
मंगलवार के सुबह जब किसान व ग्रामीण खेत की सिचाईं करने गए तो हड़कंप मच गया। किसान ने पंचायत भवन के पीछे कुछ दूरी पर खेत में शव को देख ग्रामीणों को बताया। धीरे धीरे शव देखने के लिए घटना स्थल पर भीड़ उमड़ गई।
https://samachardoot.in/2022/01/24/precaution-you-are-in-elephant-affected-area-here-the-terror-of-wild-elephants-continues-sometimes-they-cause-damage-to-crops-sometimes-they-destroy-the-homes-of-the-poor-and-sometimes-someone/
शव मिलने की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है।
https://samachardoot.in/2022/01/23/action-will-be-taken-against-those-with-fake-aadhar-cards-delhi-high-court-directs-uidai-to-give-information-of-more-than-400-people/
ललन राम की हत्या धारदार हथियार से की गई है। शव को कब्जे में ले जांच की जा रही है। घटना स्थल से पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।









