तिल का लड्डू-चूड़ा खाने से दो और बच्चियों की मौत, तीन की जान गई, दो अब भी गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा में शुक्रवार को जहरीला लड्डू तथा चूड़ा खाने से दो बच्चियों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर है। घटना श्रीबंशीधर नगर थाना के मर्चवार गांव की है। श्रीबंशीधर थाना क्षेत्र में ही बुधवार को मर्चवार से करीब पांच किमी दूर कुशडंड गांव में भी विषाक्त तिलकुट-चूड़ा खाने से एक बच्चे की मौत हो गई थी और तीन बीमार हो गए थे।

यह जांच का विषय है कि खाद्य पदार्थ जहरीले हो गए थे अथवा किसी ने लड्डू-चूड़ा में जहर मिला दिया था। दोनों ही गांवों में घटना सड़क पर फेंकी गई खाद्य सामग्री घर लाकर खाने से हुई है। दो दिन में तीन बच्चों की मौत से लोगों में दहशत है।

https://samachardoot.in/2022/02/12/husband-took-pornographic-photos-of-wife-after-drinking-beer-father-in-law-accused-of-making-it-viral/

 

शुक्रवार को पुलिस ने आसपास के गांवों में माइकिंग करवाकर सड़क पर फेंकी लावारिस खाद्य सामग्री का सेवन करने से मना किया है। इधर, गढ़वा सदर अस्पताल में बच्चों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. टी पीयूष ने बताया कि जांच से पहली नजर में मामला प्वाइजनिंग का है। संभवत: बच्चों को खाद्य पदार्थ में जहर मिलाकर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सच्चाई सामने आएगी।

https://samachardoot.in/2022/02/12/the-boys-father-was-murdered-by-the-grave-the-family-members-of-the-girl-committed-the-crime/

 

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की रसोइया सरिता कुंवर शुक्रवार की सुबह स्कूल जा रही थी। उसे रास्ते में सड़क पर एक झोला पड़ा मिला जिसमें तिल का लड्डू और चूड़ा था। उसमें कुछ सब्जियां भी रखी थीं। वह सीधे स्कूल चली गई।

https://samachardoot.in/2022/02/11/when-the-young-man-who-went-to-the-neighbors-house-did-not-come-out-people-broke-the-door-everyone-was-stunned-after-seeing-the-inside-view-read-the-full-news/

 

स्कूल से काम खत्म करने के बाद सरिता जब घर लौटी तब उसके जेठ धनंजय की बेटियों की नजर तिल के लड्डू और चूड़ा पर पड़ी। बच्चियों ने जिद की तब सरिता ने उन्हें तिल का लड्डू और चूड़ा खाने के लिए दे दिया। बच्चियों ने इसे पड़ोसी बच्चियों के साथ भी मिल-बांटकर खाया।

https://samachardoot.in/2022/02/11/this-time-all-the-schools-have-been-set-up-for-the-examination-students-will-not-have-to-go-to-another-school-to-take-the-examination/

 

खाने के कुछ देर बाद ही अनुष्का बेहोश हो गई जबकि हर्षिता के मुंह से झाग निकलने लगा। पड़ोस में भी दोनों बच्चियों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन बच्चों को लेकर श्रीबंशीधर नगर रेफरल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दो बच्चियों की मौत हो गई।

https://samachardoot.in/2022/02/11/one-sided-love-overshadowed-childhood-friendship-husband-shot-friend-buried-friends-body-together-with-wife/

 

मृत बच्चियां धनंजय प्रसाद की बेटी हर्षिता (8 साल) और अनुष्का (4 साल) थीं। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने तिल का लड्डू और चूड़ा जब्त कर एफएसएल जांच के लिए भेजा है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही प्रशासन की ओर से गांवों में लाउस्पीकर से मुनादी करवाकर अलर्ट किया गया कि सड़क पर फेंका सामान न उठाएं और न ही उसे खाने में इस्तेमाल करें।

https://samachardoot.in/2022/02/11/precaution-you-may-have-to-pick-up-a-video-call-from-an-unknown-number-cyber-thugs-are-using-it-for-blackmailing-take-these-precautions/

 

एसपी अंजनी कुमार झा के अनुसार दो गांवों में दो दिनों के अंदर तीन बच्चों की मौत हुई है। तिल का लड्डू और चूड़ा खाने से यह घटना घटी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और खाद्य पदार्थों की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने पर ही कुछ बताया जा सकता है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें