राजधानी में एक के बाद एक लगातार वारदात पे वारदात हो रही है जो थमने का नाम नहीं ले रहा | आए दिन बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम दिया जा रहा है | बीते कुछ दिनों से चाकूबाजी फिर बढ़ने लगी है | अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि आजकल शादी समारोह में भी चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं | महीने भर में करीब एक दर्जन से जयादा चाकूबाजी की घटना सामने आया है | मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के बैजनाथपारा इलाके का है | जहां शादी समारोह में चाकूबाजी का मामला सामने आया | लड़की पक्ष के युवकों ने लड़के पक्ष के युवक पर चाकू से हमलाकर उसकी हत्या कर दी | घटना के बाद समारोह में हड़कंप मच गया |
पूरा मामला बैजनाथ पारा इलाके का है जहां शादी समारोह के दौरान बरात में नाचने पर विवाद हुआ जिसके बाद मोहम्मद इफ्तेखर और अहमद रजा नामक युवकों ने ताज नगर निवासी फारुख को चाकू मारा जिसके बाद मौके पर ही युवक की मौत हो गई | शादी समारोह के दौरान राजधानी में चाकूबाजी कि यह घटना पहली दफा नहीं है बल्कि ठीक 2 दिन पहले इसी तरह शादी समारोह मे ही पटाखे फोड़ने के विवाद पर 6 लोगों के ऊपर चाकूबाजी की गई । जिसके बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा आरोपियों का जुलूस निकाल कर उन्हें बेइज्जत भी किया गया और अपराधियों के द्वारा जुलूस के दौरान यह भी कहा गया कि “अपराध करना पाप है पुलिस हमारा बाप है।” इसके पहले भी रायपुर के अश्वनी नगर में युवक को दौड़ा- दौड़ा कर चाकू मार दिया था |
https://samachardoot.in/2022/02/15/a-flock-of-birds-is-falling-from-the-sky-in-this-country-video-surfaced/
हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में जुलुस निकाला और नारे भी लगवाये | लेकिन ठीक इसके बाद फिर से इस प्रकार का घटना होना पुलिस प्रशासन पर एक बड़ा सवाल खड़ी करती है । जबकि पुलिस प्रशासन यह कहते नहीं थकती है की राजधानी में अब अपराधिक मामले पहले की अपेक्षा काफी कम हुई है लेकिन इस प्रकार के घटना का बाद पुलिस प्रशासन की ही निरंकुशता को दर्शा रही है । इधर बदमाशों पर उपद्रवियों पर कैसे लगाम कसी जा सके इसे लेकर आज रायपुर के कंट्रोल रूम में पुलिस कप्तान एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी थाना प्रभारी और सीएसपी की क्लास ली व गुंडे बदमाशों पर खौफ लाने के निर्देश दिए ।
https://samachardoot.in/2022/02/15/the-miscreants-took-away-the-sister-going-with-the-brother-gang-raped-the-case-was-registered-after-the-intervention-of-the-sp/
एसपी प्रशांत अग्रवाल के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में घटनाएं हुई हैं ,मारपीट की या चाकूबाजी की उस को लेकर बैठक बुलाई गई थी | जिस पर सीएसपी थाना प्रभारी से सभी को सुनिश्चित किया गया कि आने वाले समय में ऐसे क्रिमिनल एनिमेट पर कार्रवाई करें | उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना जो कर सकते हैं ऐसे लोगों को चिन्हित करके कड़ी कार्रवाई करें |
https://samachardoot.in/2022/02/15/kalyugi-fathers-black-act-threw-the-daughter-into-the-well-as-a-burden-life-was-saved-like-this-read-full-news/
कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर ऐसे एलिमेंट की संभावना ज्यादा रहती है वहां पर भी एक साथ पुलिस बल के साथ सर्चिंग करने कहां गए हैं और कड़ी कार्यवाही | उन्होंने बताया अभी तक हर एक घटना में पुलिस ने आरोपियों को तत्काल पकड़ लिया है, सभी में कार्यवाही अच्छी धाराओं में की गई है ,ऐसी घटनाएं होने में रोक पाए उस पर हम विचार कर रहे है |
https://samachardoot.in/2022/02/15/woman-raped-by-entering-victim-made-for-not-withdrawing-complaint-of-quarrel/
मनोचिकित्स्को का कहना है कि पिछले कुछ सालों से जो बच्चे पढ़ने जाते हैं,युवा पढ़ने जाते है उसको पढ़ने की सुविधा नहीं है | पढ़ने के बाद क्या रोजगार करेंगे या अभी एक बड़े प्रश्न रहता है | इसके अलावा सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव बहुत ज्यादा हो गए हैं | युवाओं पर जो सामाजिक इंटरेक्शन होना चाहिए वो नहीं होता | मां -बाप परिवार के दायरे में जो सांस्कृतिक शिक्षिका रहता है वह भी कहीं ना कहीं ढीला पड़ गया है | बच्चे अपराध की तरफ ना जाए बहुत पैसा कमाने की ओर झुकाव ना हो और बच्चों को शिक्षा के बाद उनके रोजी-रोटी का क्या प्रबंद होगा, पैसे रोजगार मिलेगा इस तरफ सोचना समाज का काम है ,नहीं तो अपराध पड़ेंगे ही और जो आसानी की पैसा कमाने की प्रवृत्ति है अपराध के जरिए वह बढ़ती जाएगी |
https://samachardoot.in/2022/02/15/i-didnt-have-any-fault-yet-took-me-to-the-police-station-the-young-man-committed-suicide/
बीजेपी का आरोप है कि पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति निर्मित हो गई है | कानून व्यवस्था बदहाल है और सरकार के बस की बात नहीं है | राजधानी रायपुर में एक नई संस्कृति को कांग्रेस सरकार ने जन्म दिया है ,वह है चाकू घोपने वाली | लगातार तीन-चार दिन से देख रहे कि राजधानी में चाकू घोंप करके हत्या हो रही है और इसी तर्ज पर पूरे प्रदेश में ,राजधानी जहां पर मुख्यमंत्री ,सारे मंत्री, गृह मंत्री है तो प्रदेश में इसका क्या संदेश रहेगा | कुल मिलाकर कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है | पुलिस का काम अपराधियों को पकड़ना नहीं है पुलिस के काम राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना है और यहां जिस तरह से प्रशासन का राजनीतिकरण किया गया है और राजनीति का व्यतिकरण किया गया है उसका उदाहरण पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है |
https://samachardoot.in/2022/02/14/found-deceit-and-deceit-in-love-today-we-will-tell-you-about-the-love-stories-of-the-rivers-of-chhattisgarh-read-full-news/
गृह मंत्री का एक भी बयान इस विषय को लेकर नहीं आता | सांसद सुनील सोनी ने बताया कि दुर्भाग्य है कि इस प्रदेश के अंदर में अपराधियों को लग रहा है कि मेरी सरकार है यह बहुत बड़ी दुर्भाग्य है ,बेखौफ जो है घूम रहे हैं | मुख्यमंत्री दमखम के साथ बोले थे कि एक पत्ते भी गांजे की की छत्तीसगढ़ में नहीं आने दूंगा ,लेकिन रोज गांजा पकड़ा रहे हैं | पुलिस प्रशासन ऐसा है महसूस कर रहे हैं जिन अपराधियों को जेल में देखने को मिलना चाहिए उनके सहयोग पुलिस कर रही है |
https://samachardoot.in/2022/02/13/the-general-public-should-cooperate-the-residents-of-the-city-will-get-relief-from-the-problem-of-jam-maheshwar-nag/
बीजेपी के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि निश्चित रूप से यह घटनाएं इन की निंदा की जानी चाहिए सरकार के स्तर पर पुलिस विभाग के स्तर पर गृह मंत्रालय के स्तर पर लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है और आने वाले समय में आप देखेंगे अपराधियों तक निश्चित रूप से पुलिस पहुंचेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी | कांग्रेस मीडिया प्रमुख सुशिल आनंद शुक्ला का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष में है इसलिए कुछ ना कुछ तो आरोप लगाएगी ताकि उन्हें समाचार भी जगह मिल जाए ,लेकिन आंकड़े बताते हैं और रिकॉर्ड बताते हैं ,रिकॉर्ड अध्ययन करके देख लीजिए एनसीआर के रिपोर्ट के हिसाब से भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद अपराधियों में व्यापक कमी आई है |
https://samachardoot.in/2022/02/14/from-plastic-spoons-glasses-to-flag-banners-and-earbuds-everything-will-be-closed-single-use-plastic-will-be-banned-from-july-1/
नक्सलवादी अपराधों में 54 फ़ीसदी कमी आई है ,संगठित अपराध है या एक अपराध है उसमें 70 फ़ीसदी से अधिक कमी आई है | निश्चित तौर पर इक्के- दुक्के घटनाएं हुई हैं ,उससे इनकार नहीं किया जा सकता | लेकिन ऐसी घटनाएं पूरी तरह से समाप्त हो सरकार इस दिशा में पूरी तरीके से जागरूक हैं | पुलिस को बोला गया है अपराधी कोई भी हो उन्हें बख्शा न जाए और लगाम लगाया जाए |
https://samachardoot.in/2022/02/14/friend-used-to-blackmail-the-student-by-taking-obscene-photos-till-now-recovered-rs-8-lakh-accused-arrested/
बहरहाल अब देखने वाली बात तो यह होगी की इस प्रकार के घटना के बाद अब पुलिस प्रशासन आगे क्या कदम उठाती है ताकि इस प्रकार के अपराधिक मामले ही न हो । 100 – 50 लूटने के लिए भी युवक चाकू चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं | अकेले राजधानी में 365 दिन में 280 चाकूबाजी की वारदातें और 56 हत्याएं हो चुकी है | क्योंकि कैसा भी स्टाइलिश और बटन दार चाकू युवकों को घर बैठे मिल रहा है | किसी भी शॉपिंग साइट पर जाकर ऑर्डर देने पर 5 दिन में मनपसंद चाकू हाथों में पहुंच रहा है |
https://samachardoot.in/2022/02/14/this-is-how-theft-in-mnrega-will-stop-lack-of-will-power-in-the-government-corrupt-take-advantage-of-complexities/
पुलिस के अफसर इस बात से हैरान है कि चाकूबाजी की 60 फ़ीसदी वारदातों में से ऐसे युवा शामिल है | जिन का पिछला कोई रिकॉर्ड नहीं है, यानी वे आदतन अपराधी नहीं है | चाकूबाजी की 90 फ़ीसदी वारदातों के पीछे कोई बड़ा कारण सामने नहीं आया है | ज्यादातर वारदातों में 100 – 50 लूटने के लिए युवकों ने चाकू चला दिया |
https://samachardoot.in/2022/02/14/the-person-has-been-eating-the-banks-stumbling-block-for-five-years-to-get-the-disabled-pension-both-the-hands-are-severed-yet-the-bank-is-asking-for-thumb-impression/
पुलिस की जांच में चार युवकों की हिस्ट्री चेक की गई और यह पता लगाया गया कि आखिर युवकों को चाकू से कहां से मिल रहा है, तब पता चला कि युवक ऑनलाइन शॉपिंग साइट में जाकर मनपसंद और बटन दार चाकू मंगवा रहे हैं |









