मधुबनी जिले के झंझारपुर में जनलक्ष्मी माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने 19 दिनों में 2800 महिलाओं से 70 लाख रुपये की ठगी कर भाग गया है। नगर पंचायत के कन्हौली चौक के समीप सुनीता गुप्ता के कॉमर्शियल कॅप्लेक्स में माइक्रो फाइनांस कंपनी का कार्यालय 18 फरवरी को खुला और 9 मार्च की रात कथित कंपनी के लोग अपना बोरिया बिस्तर समेट कर भाग गए। 10 मार्च को सभी महिलाओं को खाता में लोन की राशि देने के लिए समय दिया गया था।
https://samachardoot.in/2022/03/11/a-fight-broke-out-in-school-for-abusing-class-12th-student-stabbed-a-student-of-his-own-class-read-the-whole-matter/
उन्हें कार्यालय बुलाया गया था। जब महिलाएं पहुचीं तो उक्त मकान में न बोर्ड था और ना फर्नीचर था। इस मामले में महिलाओं ने थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष राशिद परवेज ने कहा कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अनुसंधान शुरू की गई है।
https://samachardoot.in/2022/03/11/the-process-of-deaths-of-wild-animals-did-not-stop-here-now-a-four-year-old-male-bear-has-died-read-full-news/
आवेदन के साथ मकान मालिक से किये गए कच्चे एग्रीमेंट की कॉपी और सुमंत कुमार का आधार कार्ड का जेरोक्स भी दिया गया है। इसके अलावा उक्त तीनों के मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया गया। प्राथमिकी में बताया है कि उक्त तीन लोग गांव में भ्रमण कर लोगों को स्वयं सहायता समूह बनाकर काफी कम ब्याज पर ऋण लेकर व्यापार करने का ऑफर दे रहे थे।
https://samachardoot.in/2022/03/11/another-plan-of-ganja-smugglers-failed-there-was-crores-of-drugs-inside-the-generator-the-accused-caught-like-this-read-full-news/
कंपनी में तीन लोग थे। तीनों क्षेत्र में घूमकर कर महिलाओं को 2496 रुपया देने को कहते थे। शुरुआती दौर में यह रुपया सचिव के पास जमा रहता था।
https://samachardoot.in/2022/03/11/a-criminal-made-to-drink-expensive-liquor-used-to-steal-the-vehicle-and-sell-its-parts-in-this-way-the-vicious-crook-got-caught-by-the-police-read-the-full-news/
कथित तौर पर ठगी करने वाले लोग सचिव के संपर्क में थे और उन्हें कह रहे थे कि आपको 72 घंटे में लोन दिया जाएगा। जिस दिन आपसे बीमा का 2496 रुपया लूंगा उसके 72 घंटे में लोन मिलेगा।
https://samachardoot.in/2022/03/12/major-accident-averted-in-air-india-plane-54-passengers-were-on-board-narrow-lives/
5 मार्च के बाद इन लोगों ने ताबड़तोड़ पैसा कलेक्शन करना शुरू किया। 7 मार्च को कई लोगों के मोबाइल पर लोन स्वीकृत होने का मैसेज आना शुरू हो गया।









