पापा का सिर काट मंदिर में रख आई, मां के खौफनाक जुर्म की कहानी बेटे की जुबानी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पापा का सिर काट मंदिर में रख आई। मां के भयानक जुर्म की कहानी जब बेटे ने उजागर की तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। एक खौफनाक हत्याकांड का यह मामला त्रिपुरा के खोवाई जिले का है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने 50 साल के पति का सिर काटा और खून से सने सिर को प्लास्टिक के एक थैले में भरकर उसे परिवार के मंदिर में रख दिया।

https://samachardoot.in/2022/03/11/a-fight-broke-out-in-school-for-abusing-class-12th-student-stabbed-a-student-of-his-own-class-read-the-whole-matter/

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात को शनिवार की सुबह अंजाम दिया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि इस हत्या के पीछे क्या वजह है अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। कपल के बड़े बेटे ने बताया है कि उसकी मां को पिछले कुछ दिनों से मनोवैज्ञानिक परेशानी थी और एक स्थानीय चिकित्सक उनका इलाज भी कर रहे थे।

https://samachardoot.in/2022/03/11/the-process-of-deaths-of-wild-animals-did-not-stop-here-now-a-four-year-old-male-bear-has-died-read-full-news/

 

इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने 42 साल की पहली को उसके गांव इंदिरा कॉलनी में घर से गिरफ्तार किया है। इस घर में वो अपने पति रवींद्र तांती के साथ रहती थीं। रवींद्र दैनिक मजदूर थे और इनके दो नाबालिग बेटे हैं।

https://samachardoot.in/2022/03/11/another-plan-of-ganja-smugglers-failed-there-was-crores-of-drugs-inside-the-generator-the-accused-caught-like-this-read-full-news/

 

मां के इस भयानक जुर्म की कहानी बेटे ने अपनी जुबानी बयां की है। बड़े बेटे ने कहा, ‘मेरी मां शुरू से ही वेज खाती थी। लेकिन पिछली रात उन्होंने चिकेन खाया और फिर हम सभी सोने चले गए। अचानक जब मैं उठा तो मैंने देखा कि मेरे पिता का सिर धड़ से अलग था। मैं यह देख कर हैरान रह गया कि मेरी मां खून से सना एक धारदार हथियार लेकर वहां खड़ी थीं। जब हमने शोर मचाया तब वो कमरे से बाहर निकल आईं और मेरे पिता का सिर हमारे मंदिर में रख दिया।

https://samachardoot.in/2022/03/11/a-criminal-made-to-drink-expensive-liquor-used-to-steal-the-vehicle-and-sell-its-parts-in-this-way-the-vicious-crook-got-caught-by-the-police-read-the-full-news/

 

बेटे के मुताबिक इसके बाद महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया है, जहां से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने न्यूज एजेंसी ‘PTI’ से बातचीत में कहा, ‘हमे डेड बॉडी मिल गई है और हमने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर सबूत जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों की रिपोर्ट देखे बिना अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कहा सकता है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें