SKIN CARE TIPS : मॉर्निंग की इन पांच बुरी आदतों के कारण भी हो जाते हैं पिम्पल्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिम्पल्स से बचने के लिए हम कितनी ही क्रीम और मास्क का यूज करते हैं। खासकर जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उनके पास सारे ही प्रॉडक्ट्स ऑयल फ्री होते हैं। फिर भी कई कोशिशों के बाद भी पिम्पल्स हो ही जाते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप पिम्पल्स से निपटने के लिए डाइट, प्रॉडक्ट्स के अलावा कुछ आदतों में भी सुधार करें। मॉर्निंग हैबिट्स भी पिम्पल्स के लिए जिम्मेदार होती हैं। आइए, जानते हैं कौन-सी हैं वे आदतें-

 

सुबह उठने के बाद चेहरा रगड़ना
जब हम सुबह सोकर उठते हैं, तो हमारे चेहरे पर पसीने और नेचुरल ऑयल होता है। ऐसे में कभी भी चेहरे को रगड़ें नहीं। उठकर चेहरे को फेसवॉश से ही क्लीन करें। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को पानी से साफ करें और फिर फेसवॉश अप्लाई करें।

फ्राइड फूड का ब्रेकफास्ट
दिन का पहला मील हेल्दी होना चाहिए। आपको बिस्किट, नमकीन, नूडल्स या जंक फूड खाकर पेट नहीं भरना चाहिए बल्कि सुबह सबसे पहले एक गिलास पानी से दिन की शुरुआत करें। इससे पिम्पल्स का खतरा काफी कम हो जाता है।

मॉर्निंग सीटीएम फॉलो न करना
आपको क्लीनिंग, टोनिंग, मॉश्चराइजिंग स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए। सुबह चेहरा धोने के बाद अगर आप इस पर कोई क्रीम नहीं लगाते, तो चेहरा काफी ड्राई हो जाता है, जिससे पिम्पल्स हो सकते हैं। आपकी स्किन अगर ऑयली है, तो अपने चेहरे पर जेल बेस्ड मॉश्चराइजर लगाएं।

 

धूप में बिना सनस्क्रीन के निकलना
आप अगर घर से बाहर बिना सनस्क्रीन के निकलते हैं, तो भी आपको पिम्पल्स होने का खतरा रहता है। टैनिंग के अलावा सूरज की हानिकारक किरणें आपको और भी स्किन प्रॉब्लम्स दे सकती हैं। पिम्पल्स से बचाव के लि सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकलें।

कम पानी पीना
कम पानी पीने से भी पिम्पल्स जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है। इससे आपका पेट साफ नहीं हो पाता और स्किन पर पिम्पल्स होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। आपको एक दिन में कम से कम दो लीटर पानी पीना चाहिए।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें