जशपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल क्षेत्र पत्थलगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुकुरभूक्का गांव में आज सुबह एक किसान के खेत से प्राचीन मूर्ति मिलने से यहां आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मूर्ति निकलने के बाद गांव वालों ने पूजा पाठ शुरू कर दी है और पूरे स्थान को घेर दिया है। मूर्ति निकलने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर इस मुर्ती का अवलोकन किया है. प्राचीन मुर्ती होने के कारण पुरातात्विक विभाग के अधिकारियों को जांच के लिए लिए बुलाया गया है।
पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम कुरभुक्का के एक स्थान पर प्राचीन मूर्ति निकलने से वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है और स्थानीय आदिवासी इसे प्राचीन देवता मानते हुए पूजा पाठ करते हुए अपनी आस्था जता रहे हैं। स्थिति यह है कि जिस जगह यह मूर्ति निकली है वहां घेरा लगाकर सुरक्षित कर दिया गया है और स्थानीय प्रशासन पुलिस के साथ मिलकर उस मूर्ति का अवलोकन करने के बाद जशपुर एवं रायपुर के पुरातत्व अधिकारियों से चर्चा की है।
https://samachardoot.in/2022/09/10/when-the-python-reached-ganpati-immersion-there-was-chaos-read-full-news/
ग्रामीण इस प्राचीन मूर्ति को किसी देव की मूर्ति मानते हुए फल फूल चढ़ा कर पूजा पाठ शुर कर चुके हैं, फिलहाल पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के विशेषज्ञ का इंतजार किया जा रहा है।
https://samachardoot.in/2022/09/10/police-raid-in-a-big-gathering-of-52-fairies-besides-cash-worth-more-than-3-lakhs-from-7-gamblers-read-full-news/
इस संबंध में स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि आज सुबह एक युवक मोटर सायकल से जा रहा था तो उसने खेत के पास दीपक के टीले पर इस मूर्ति को देखा और तत्काल उस युवक ने गांव के प्रधान तथा अन्य लोगों को जानकारी दी और उसके बाद इस मूर्ति को लेकर आदिवासी इलाके में पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया है।
https://samachardoot.in/2022/09/10/due-to-the-land-dispute-the-younger-brother-attacked-the-elder-brother-and-nephews-with-a-knife-and-a-sickle-dial-112-took-the-injured-to-the-hospital/
स्थानीय व्यक्ति का यह भी कहना है कि यह कोई प्राचीन देवता की मूर्ति लग रही है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस के लोग भी यहां पहुंचकर इस प्राचीन मूर्ति का अवलोकन कर रहे हैं।









