रायपुर। राजधानी रायपुर में एक अनोखा मामला सामने आया हैं, जहां एक युवक में पत्नी के मायके से नही लौटने पर आत्महत्या की कोशिश करते हुए खुद पर ब्लेड से कई वार किया है। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का एक युवती के साथ प्रेम विवाह हुआ था। दोनों के शादी के बाद उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और 6 महीने बाद उसके वापस नहीं लौटने पर आज उसके पति ने परेशान होकर खुद की जीवन लीला समाप्त करने के उद्देश्य से शरीर के हाथ और सीने में ब्लेड से कई वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया है जहां उसका उपचार जारी है।









