चाकू से वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाला फरार आरोपी विक्रम बघेल गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। मामूली बात पर हुए विवाद के बाद कुछ लोगो के द्वारा एक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार 04-05 सितंबर की दरम्यानी रात्रि थाना माना क्षेत्रांतर्गत माना बस्ती स्थित आर.एस. रेस्टाॅरेंट एवं ढ़ाबा में माना बस्ती निवासी विजेन्द्र मारकण्डे उर्फ लल्ला एवं संजय बंजारे नामक व्यक्ति गये थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उक्त दोनों व्यक्तियों का रेस्टाॅरेंट के एक कर्मचारी से विवाद एवं मारपीट हो गया था। इसी बात को लेकर 05 सितंबर को प्रातः रेस्टाॅरंेट से जुड़े अज्ञात लड़के वाहनो में विजेन्द्र मारकण्डे उर्फ लल्ला निवासी माना बस्ती के घर जाकर उसे घर से बाहर लाकर विजेन्द्र मारकण्डे उर्फ लल्ला पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 234/22 भादवि. धारा 302, 365, 147, 120बी, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रकरण में अब तक 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग चाकू, 02 नग मोबाईल फोन, क्वीड कार, अर्टिगा एवं हैरियर वाहन जप्त किया जा चुका है।

 

टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त 01 अन्य आरोपी विक्रम बघेल को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें