इस बहु ने किया मानवता को शर्मसार, सास ने टॉयलेट साफ नहीं किया तो कर दी पिटाई और फिर किया ऐसा घिनौना काम की सास की रुक गई सांसे……पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज। यूं तो सास और बहू के झगड़े के कई मामले सामने आते रहते हैं, मगर यहां एक बहू ने अपनी बुजुर्ग सास पर इस कदर जुल्म ढहाया की न केवल उस बहु ने अपनी सास की पिटाई की बल्कि जो घिनौना हरकत उसके साथ कि वो झकझोर देने वाली है।  दरअसल एक महिला ने अपनी बुजुर्ग सास की इसलिए पिटाई कर दी कि उसने टॉयलेट साफ नहीं किया था। बहू का पारा इतने से भी शांत नहीं हुआ तो उसने बुजुर्ग सास को टॉयलेट का क्लीनर पिलाई दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

रामपुर मथुरा थानाक्षेत्र के ढखवा गांव में बहू ने अपनी बूढ़ी सास को ऐसी यातनाएं दी जिसे वह झेल नहीं पाई और मर गई। यह आरोप मृतका की बेटियों ने लगाया है। मृतका की बेटी नीरू, शीलू, उर्मिला, गुड्डन और ऊषा ने बताया कि उनकी मां रति देवी (75) पत्नी मिश्री लाल को उनकी बहू आए दिन मारती पीटती थी। खाना मांगने पर देर हो जाती तो तुरंत पिटाई कर देती थी। इतना ही नहीं घर का टॉयलेट भी उनकी मां से ही साफ कराती थी।

शनिवार को भी बहू ने अपनी सास से टॉयलेट साफ करने के लिए कहा जिस पर सास ने असमर्थता जताई। इतनी बात पर बहू आग बबूला हो गई और खूब पिटाई की। इतने से भी जब बहू का मन नहीं भरा तो बौखलाहट में उसने बुजुर्ग महिला को गिलास में भरकर टॉयलेट का क्लीनर पिला दिया जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद रति देवी को इलाज के लिए महमूदाबाद सीएचसी ले जाया गया। हालात गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया जहां पर उनकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  हालांकि परिवार के किसी भी सदस्य ने थाने पर तहरीर नहीं दी है। घर वालों ने आननफानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामपुर मथुरा चन्द्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि ट्वीटर के माध्यम से सूचना मिली थी।

मौके पर चौकी इंचार्ज चांदपुर को भेजा गया था। मृतका के पति समेत अन्य ग्रामीणों ने बेटियों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। मृतका का इलाज भी अस्पताल में हुआ है। इलाज के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में ऐसे किसी भी प्रकार के तथ्य सामने नहीं आए हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें