भिलाई । भिलाई के तीन क्षेत्र में 10 दिन पूर्व नकली पुलिस बनकर डेढ़ लाख रुपए लूट की घटना के आरोपी विनोद पोपटानी को कल्याण महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया, आरोपी के पास से लूट की रकम में एक लाख 44 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी ने मोटर सायकल पर बैग में पैसा लेकर जा रहे व्यक्ति को निशाना बनाया था। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना पुरानी मिलाई की संयुक्त कार्यवाही की है।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि प्रार्थी परमानंद वर्मा निवासी खैरागढ़ ने थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 31 अगस्त को मोटर सायकल से लोहा खरीदी करने आया था। तभी ठाकुर पेट्रोल पंप उम्दा के पास पुलिस बनकर आरोपी ने बैग में रखे नगदी रकम 1,50,000 रूपये को बैग सहित लूटकर ले गया था।
https://samachardoot.in/2022/09/11/this-daughter-in-law-shamed-humanity-mother-in-law-did-not-clean-the-toilet-then-beat-her-up-and-then-did-such-abominable-work-mother-in-law-stopped-breathing-read-full-news/
पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगालने के बाद एक संदिग्ध का फुटेज प्राप्त हुआ। फूटेज के आधार पर टीम द्वारा तत्काल आरोपी की पहचान विनोद पोपटानी निवासी केलकर पारा रायपुर के रूप में पहचान किया गया। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार स्थान कर रहा था ।
https://samachardoot.in/2022/09/11/if-the-wife-did-not-return-from-the-maternal-home-then-the-husband-tried-to-commit-suicide-like-this-the-police-got-him-admitted-to-the-hospital-in-critical-condition-read-full-news/
टीम द्वारा तकनीकी आधार पर भी जानकारी जुटाने पर आरोपी की उपस्थिति लगातार रायपुर, राजनांदगाँव, नागपुर होते हुये मुंबई में होना पता चला, जिससे टीम द्वारा कल्याण महाराष्ट्र में आरोपी विनोद पोपटानी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उम्दा पेट्रोल पंप के पास लूट की घटना करना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से बचत एक लाख 44 हजार रूपये, 02 नग मोबाईल फोन, आधार कार्ड एवं घटना में प्रयुक्त हीरो मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 एचएस 6332 बरामद किया गया, पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।









