जिन्दल रेल्वे साइडिंग में मिली लाश मामले में नया मोड़, हत्या के बाद कोयले की रैक में फेंकी गई थी लाश……पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। किरोड़ीमल नगर के पास जिन्दल उद्योग की कोयला रेलवे साइडिंग पर कल मिली लाश मिलने के मामले में कोतरा रोड थाने को इसका महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है और ये मामला ना केवल प्रेम प्रसंग में की गई हत्या करने के बाद लाश को हत्यारो द्वारा उड़ीसा के व पारादीपसे जिन्दल उद्योग में कोयला परिवहन की गाड़ी में फेंकने से जुड़ा है।

 

कोतरा रोड थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि कल सुबह जिन्दल उद्योग की कोल साइडिंग में कोयले की रैक में जिस युवक की लाश मिली थी उसकी पहचान श्रीनिवासन के नाम से हुई है और वो उड़ीसा के देवगढ़ का रहने वाला था।गिरधारी साव ने बताया कि मृतक श्रीनिवासन उड़ीसा के राउरकेला में रहकर कपड़ा दुकान में काम करता था और उसका वहीँ की किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।उन्होंने बताया कि उड़ीसा की राउरकेला पुलिस ने इस युवक की हत्या कर लाश को कोयले की रैक में फेंकने की मामले में कुछ हत्यारो को गिरिफ्तार किया है।इसकी जानकारी प्राप्त होने के बाद मृतक युवक श्रीनिवासन की लाश को उड़ीसा की राउरकेला थाने के सुपुर्द किया जाएगा और कोतरा रोड थाने में अलग से अपराध पंजीबद्ध कर आगे की जांच की जाएगी।

गिरधारी साव ने बातचीत के दौरान बताया कि उड़ीसा के देवगढ़में रहने वाले श्रीनिवासन की उम्र 24 से 26 के बीच है और हत्यारो ने उसकी हत्या प्रेम प्रसंग के चलते करने के बाद सबूतों को छुपाने के लिए लाश को चलती हुई कोयले से भरी मालगाड़ी की रैक में डाल दिया था और ये लाश रायगढ़ के जिन्दल उद्योग की साइडिंग में पहुँच गई।चर्चा में ये बताया गया कि ये वारदात 24 सितंबर को हुई थी और लाश मिलने के बाद पुलिस ने पारादीप पुलिस सहित उड़ीसा के कई थानों में जानकारी भेजी तब ये खुलासा हुआ कि ये मामला राउरकेला में प्रेम प्रसंग के दौरान हत्या से जुड़ा है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें