रायपुर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज मंगलवार से राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस क्रिकेट मुकाबले में शामिल होने इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज लेजेंड्स की टीम रायपुर पहुंच गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस मैच में शामिल होने जहां ऑस्ट्रेलिया लेजेंड्स, बांग्लादेश लेजेंड्स, वेस्टइंडीज की टीम पहले ही रायपुर पहुंच चुकी थी, वहीं सोमवार की रात इंडिया लेजेंड्स की टीम के सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, नमन ओझा, हरभजन सिंह, यूसुफ पठान, इरफान पठान समेत तमाम दिग्गज खिलाड़ी रायपुर पहुँचे।
रायपुर एयरपोर्ट में इंडिया टीम के खिलाड़ियों को एक नज़र देखने यहां सैकड़ो की संख्या में उनके प्रशंसक यहां पहुंचे थे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के घेरे में सभी खिलाड़ियों को होटल ले जाया गया है। मंगलवार की शाम से यहां क्रिकेट मैच का आगाज हो रहा है। जहां एक बार फिर से ये सभी क्रिकेट खिलाड़ी चौकों और छक्कों से दर्शकों का दिल जीतेंगे।









