मैं अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के काबिल नहीं हुं, अभी जूनियर हुं…राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरे देश का ज्ञान होना चाहिए मेरा, अनुभव कम है….मैं सीख रहा हुं-भूपेश बघेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर कहा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हो रहा है पूरा देश जनता है बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव हो गया किसी को पता ही नहीं चला यह कैसा लोकतंत्र है। न कोई नामांकन न प्रक्रिया कार्यकाल बढ़ गया किसी को पता नहीं चला।

 

ईडी और आईटी पर कहा अग्रेसन समाज के कार्यक्रम में गया था। वहां व्यापारी भाईयो ने बताया ईडी आईटी लगातार परेशान कर रही है। जांच से अलग सवाल पूछ रही है। प्रताड़ित किया जा रहा है। इसलिए मैंने कहा है कोई परेशान होकर यदि इन एजेंसी के खिलाफ शिकायत करता है तो छत्तीसगढ़ सरकार सख्त कार्यवाई करेगी ईडी आईटी को छत्तीसगढ़ की जनता का लूटा हुआ चिटफंड का पैसा न्यून दिख रहा है। मनी लांड्रिंग हुई है इस पर ईडी की नजर नहीं पड़ेगी। यहां लोगों ने शिकायत भी की है।

 

भारत जोड़ो यात्रा के तीसरा सप्ताह शुरू हुआ है। संघ प्रमुख मजार और मस्जिद दोनों जा रहे हैं। यह भारत जोड़ो की सफलता है। जैसे जैसे पीएम की उम्र बढ़ रही है रुपया कमजोर होता जा रहा है मैं अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के काबिल नहीं हुं। अभी जूनियर हुं। राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरे देश का ज्ञान होना चाहिए मेरा अनुभव कम है। मैं सीख रहा हुं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें