राज्य के 28 जिलों में अब स्कूलों में बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर । विदेशो की तर्ज पर अब स्कूलों में बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ाई करेंगे | इसके लिए स्कूलों की दी जाने वाली संपर्क टीवी डिवाइस का उपयोग किया जाएगा । यह कार्यक्रम एक ओर जहां बच्चों को गणित और अंग्रेजी से कठिन विषयों को आसानी से समझने में मदद करेगी, वहीं इससे प्राथमिक स्तर के बच्चों की पढ़ाई रूचिकर बनेगी । शुरुआत 5 हजार उन सरकारी स्कूलों में होगी, जहां टीवी उपलब्ध है ।

 

 

प्रायमरी स्कूलों में इस नवाचार में तकनीकी सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद और संपर्क फाउंडेशन के बीच तीन साल के लिए एमओयू हुआ है ।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के 28 जिलों में गणित और अंग्रेजी के लिए 19 जिलों के 30 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से 5वीं तक के प्राथमिक स्कूल के बच्चों के सीखने के परिणामों को बढ़ाना है।

 

संपर्क फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों में कक्षाओं को स्मार्ट कक्षाओं में बदलने के लिए शुरू में 5 हजार सरकारी स्कूलों जहां पहले टीवी स्थापित है, वहां संपर्क एक शिक्षक सामग्री उपकरण के टीवी को स्मार्ट लर्निंग टेलीविजन में परिवर्तित करता है उन्हें वितरित करेगा ।

 

छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों में संपर्क एफएलएन टीवी लगाने की योजना है । बताया जा रहा है कि कार्यक्रम का लक्ष्य 2025 तक प्राथमिक कक्षाओं में गणित और अंग्रेजी के सीखने के परिणामों में छत्तीसगढ़ को शीर्ष 10 राज्यों में शामिल करना है ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें