अपने ही साथियों का लाखों रूपये नगदी रकम चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी नीरज सिंह रावत गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। प्रार्थी पंकज साहू ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मकान नंबर 165 नई बस्ती जाट खेडी बागमुगलिया थाना मिरसौद जिला भोपाल (म.प्र.) का निवासी है। प्रार्थी अपने मौसा कृष्णा साहू, मामा अर्जुन साहू तथा नीरज सिंह रावत के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाशिवपुराण गुढ़ियारी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में टेन्ट डेकोरेशन का कार्य के लिये 04 नवम्बर 2022 को होटल यात्रीक इन में रूके थे।

नीरज रावत   16  नवम्बर को प्रार्थी के साथ होटल में रूकने आया था, नीरज रावत जो ग्वालियर का रहने वाला बताया था, नीरज रावत नागपुर कार्यक्रम में प्रार्थी को मिला था, और साथ में काम कर रहा था, तो उसे प्रार्थी रायपुर काम करने के लिये साथ में लाया था, कि 17  नवम्बर को सुबह प्रार्थी के मौसा कृष्णा साहू देखंे कि उनका बैग खुला था, जिसमें 2,50,000 रूपये नगद रखा हुआ था, बैग में देखे तो उसमें 2,50,000 रूपये नहीं थे, जिसे नीरज रावत चोरी कर भाग गया और प्रार्थी का टाईटन की घडी कीमती लगभग 25,000 रूपये को भी चोरी कर ले गया। जिस पर आरोपी नीरज रावत के विरूद्ध थाना गंज में   धारा 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना व आरोपी के संबंध में प्रार्थी, उसके मौसा एवं मामा से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी नीरज रावत की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान आरोपी की उपस्थिति ग्वालियर (म.प्र.) के उसके गृह ग्राम में होना पाये जाने से टीम के सदस्यों द्वारा ग्वालियर रवाना होकर आरोपी नीरज रावत की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 37,000/- रूपये, 01 नग घड़ी, चोरी की रकम से क्रय की गई 01 नग ज्यूपीटर वाहन, 01 नग मोबाइल फोन तथा 01 नग सोने की अंगूठी जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें