जंगल से भटक कर गांव पहुंचे चीतल पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, हुई मौत…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। जंगल से भटक कर गांव की तरफ पहुंचे एक चीतल पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों से बचने चीतल दौड़ते हुए गिर कर घायल भी हो गया था, और इस दौरान उसकी मौत हो गई।

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ वन मंडल के घरघोडा उप वन मंडल में पिछले कुछ महीनों से जंगली जानवरों की मौत हो रही है। कुछ दिन पूर्व हांथी की मौत का मामला ठंडा नही हुआ था कि आज तमनार वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तुमीडीह के जंगल से एक चीतल भटकते हुए गांव की तरफ आ गया जहां आवारा कुत्तों ने चीतल पर हमला कर दिया । कुत्तों से जान बचाने के लिए चीतल दौड़ाते हुए अयोध्या माझी के बॉडी में चला गया। हिरण को कुत्ते से बचाने ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया भी। मगर चीतल मुह के बल गिर कर घायल हो चुका था। साथ ही चीतल के पीछे हिस्से में चोट लगी थी।

 

इस संबंध में तमनार रेंजर सी आर राठिया से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि जंगल से भटक कर एक चीतल गांव की तरफ आ गया था, आवारा कुत्तों के द्वारा उस पर हमला किया था, जिसकी सूचना मिलते ही स्टाफ को मौके के लिए रवाना किया गया, और उसे तमनार लाया गया, इस दौरान चीतल की मौत हो गई, चीतल के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को अभ्यारण भेज दिया गया है ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें