चलती मालगाड़ी से बोगियां हुई अलग, पटरी पर रेल इंजन अलग, बोगियां अलग दौड़ती रही, बड़ी दुर्घटना टली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। चलती हुई मालगाड़ी ट्रेन से अचानक मालगाड़ी के इंजन से डिब्बो के अलग होने के कारण कोतरा रोड़ रेल फाटक में बड़ी घटन‍ा टल गयी ये हादसा आज सुबह 7.30 बजे हुआ।

रेलवे सूत्रों के अनुसार खरसिया की और से एक माल गाड़ी तेज रफ्तार से रायगढ़ स्टेशन की ओर आ रही थी जैसे ही वह कोतरा रोड़ रेल्वे क्रासिंग पर पहुंची की अचानक उसका इंजन डिब्बो से अलग हो कर पटरी पर धड़धडा़ते दौड़ने लगा जिसे देख कर हर कोई हका बका रह गया कोई बडा़ हादसा न हो इसके लिये तुरंत क्रासिंग के फाटक को बंद किया गया जो तीन घंटे तक बंद रहा जिससे रेल्वे क्रासिंग के दोनो और वाहनो की लंबी लाइन लग गयी बाद में रायगढ़ रेल्वे स्टेशन से 11 बजे के लगभग दूसरा इंजन रवाना किया गया जिसे मालगाड़ी के डिब्बो से जोडा़ गया तब कही जा कर जाम रेल ट्रेफिक पुन: बहाल हो सका।

 

हादसे के संबंध में रेल कर्मियो का कहना था की तेज रफ्तार के झटके से इंजन व डिब्बो को जोड़ने वाला कफ्लिंग टूट गया जिससे यह हादसा हुआ।सबसे बड़ी बात ये तो इस बात का हैं की घटना से बेखबर ड्राइवर इंजन को बेधड़क दौडा़ता रहा इस तरह पटरी पर खाली इंजन को दौड़ते देख लोग हैरान हो गये पूरे माजरें की खबर जब रेल प्रसासन को मिली तो आनन फानन में बडी दुर्धटना को बचाने के लिए मालगाड़ी के डिब्बो को रोकने के बाद इंजन को रूकवाया गया।स्थिति सामान्य होने के बाद रेल बचाव दल ने राहत की सांस ली।

 

वर्तमान में बिलासपुर रेल जोन के हालात बहुत खराब हैं रोजाना इस ट्रेक मे दुर्धटनायें हो रही हें कुछ दिन पहले ही जामगांव कोतरलिया के पास दो मालगाड़ियों में भिड़न्त होने से कई डिब्बे ट्रेक से उतर के पलट गये थे।वही रायगढ़ के इसी जगह पर भी स्टेशन से छुटी मालगाड़ी जिन्दल की तरफ से आती हुई गाड़ी से टकरा गई थी उसमें भी रेल पटरी को बड़ा नुकसान हुआ था और पांच डब्बे पटरी पर से उतर गए थे।

 

इन दुर्घटनाओं के कारण तीन दिन तक इस मार्ग पर रेल अवागमन बंद रहा था रेल विभाग इन हादसो को रोकने में असफल साबित हो रहा हैं वही यात्री गाड़ियों की बिगड़ी चाल को भी वह नहीं सुधार पा रहा.जन शताब्दी तो हर रोज तीन से चार घंटे लेट चल रही हें देश में सर्वाधिक आय देने वाले इस रेल मंडल की अव्यवस्था से रेल में सफर करने वाले यात्री खासे परेशान हैं।आज की घटना को लेकर रेल प्रसासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें