बेटे ने कर डाली अपने ही मां-बाप की हत्या, मामला जानकर काँप जाएंगे आप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Desk News: एक कलियुगी बेटे की शर्मानक करतूत सामने आई है। बेटे ने अपने वृद्ध माता-पिता का क़त्ल कर दिया। मामला जैतपुर ओपी क्षेत्र के गोपीधनवत का है।

 

वृद्ध दंपत्ति के शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किए गए। बुधवार प्रातः मृतकों का शव घर में पड़ा देखा गया तो क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो और अन्य घर वाले फरार थे। मृतकों की पहचान जयमंगल ओझा (70) एवं उनकी पत्नी शकुंतला देवी (65) के तौर पर हुई।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतकों के साथ पुत्र सरोज कुमार पुट्टू अपने एक पुत्र एवं पत्नी के साथ रहता था। मृतक का एक छोटा पुत्र गणेश बीते कई सालों से बाहर रहता है। बड़े लड़के के साथ दोनों पति पत्नी घर पर रहते थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बड़ा बेटा संपत्ति बेच कर देने के लिए अपनी मां-बाप को प्रताड़ित किया करता था। लोगों को आशंका है कि उसी ने मां-बाप को जहर देकर मार दिया होगा तथा प्रातः होने के पहले हीं पत्नी, बच्चा समेत फरार हो गया होगा।

 

घटना की खबर प्राप्त होने पर जैतपुर ओपीध्यक्ष संजय स्वरूप फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये हैं। स्थानीय लोग फॉरेंसिक टीम बुलाकर जाँच की मांग कर रहे हैं। इस कारण शव मौके पर ही पड़ा है। फॉरेंसिक टीम की प्रतीक्षा की जा रही है। जैतपुर ओपी अध्यक्ष संजय स्वरूप ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। फरार बेटे की तलाश के लिए उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल से कुछ साक्ष्य जुटाए हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें