दुष्कर्म व हत्या के दो आरोपी जेल से फरार, दीवार फांदकर भागने वाले दोनों विचाराधीन बंदियों की खोजबीन जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल से आज सुबह जिला जेल की दीवार फांदकर भागे दो विचाराधीन बंदी फरार हो गए है, जिसके चलते जेल में हडकंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जिले की नाकेबंदी करते हुए चार अलग-अलग टीमें उनकी खोजबीन के लिये लगाई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों विचाराधीन बंदी शातिर अपराधी है उनक उपर हत्या व दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हुए हैं। फरार होनें वाले विचाराधीन बंदियों में एक का नाम कपिल तो दूसरे का नाम ललित बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर के अनुसार दोनो गंभीर मामलों में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजे गए थे और आज सुबह करीब 8 से 9 के बीच जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। इन विचाराधीन बंदियों में से एक के विरुद्ध 376 तो दूसरे के विरुद्ध 302 का अपराध दर्ज है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जेल से भागे दोनो कैदियों की तस्वीर को सोशल मीडिया में वायरल करने जशपुर पुलिस को सहयोग की अपील की है।

 

दोनों विचाराधीन बंदियों के उपर मेस का था प्रभार
सोमवार की सुबह दोनो कैदी जेल के सामने की दीवार फांदकर भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि दोनो के ऊपर मेश का दायित्व था। कैदियों को भोजन देने की जिम्मेदारी इन्हीं दोनों की थी ।लेकिन आज भोजन व्यवस्था से पहले ही दोनो विचाराधीन कैदी कोहरे का फायदा उठाते हुए बड़े आराम से जेल से भाग गए। इस घटना की जानकारी जेल प्रशासन को काफी देर बाद मिली तब तक दोनों विचाराधीन बंदी कोसो दूर निकल गए थे।

 

फरार विचाराधीन बंदियों की तलाश जारी
जिला जेल की दीवार फांदकर फरार होनंे वाले दोनों शातिर अपराधियों की तलाश जोरों से जारी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें इनकी फोटो लेकर कई जगह खोजबीन कर रही है, वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी इनका सुराग पता लगाया जा रहा है।

 

पहले भी घट चुकी है जेल में फरार होनें की घटना
2008 में जिला जेल की दीवार फांदकर 7 कैदी भाग गए थे। 10 साल बाद दुबारा इस घटना की पुनरावृत्ति हुई है। हालांकि इस बार भागने वाले कैदियों की संख्या मात्र 2 है लेकिन फिर भी जेल की दीवार फांदकर जेल से भाग जाने की घटना आम घटना नहीं हो सकती।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें