मेडिकल कॉलेज अस्पताल में देर रात बिजली गुल, तीन बच्चों की मौत की खबर.. भड़के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव.. स्वास्थ्य सचिव प्रसन्ना को जाँच के दिए निर्देश..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां तीन बच्चे की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार  अम्बिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल में आज उस वक़्त बड़ी घटना घटित हो गई जब बीती रात बिजली बंद हो जाने से वहां अफरा तफरी मच गई थी और मातृ शिशु वार्ड के तीन बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक साथ 3 बच्चो की  मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिवार में ही प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

मामले की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं सरगुजा कलेक्टर अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंच कर मातृ शिशु वार्ड का निरीक्षण कर रहे हैं। एक अन्य जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री रायपुर से अंबिकापुर हुये रवाना।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें