शादी की आतिशबाजी से दुकान में लगी भीषण आग , लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बसंत टॉकीज के सामने स्थित एक दुकानों में सोमवार की रात भीषण आग लग गई। दमकल की चार वाहन मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया।

 

आसपास के लोगों ने बताया कि शादी की आतिशबाजी के कारण यह आग लगने का हादसा हुआ है। पहले भी कई बार इस प्रकार की घटना उक्त मार्ग पर हो चुकी है।

 

आज शादी की आतिशबाजी के दौरान बसंत टॉकीज के सामने स्थित महामाया इंटरप्राइजेज दोना पत्तल की थोक दुकान में आग लग गई। बगल में संचालित पान व बैटरी की दो दुकानों में भी फैल गई। लोगो की भारी भीड़ मौके पर पहुंची थी।

 

आग लगने के स्थान से महज चंद कदमो की दूरी पर पेट्रोल पंप मौजूद है‌‌। आग अगर और फैल जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी । फिलहाल दोना पत्तल की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें