सूरजपुर जिले में सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, खोपा धाम से लौट रहे श्रद्धालु की मौत; पांच घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के खोपा धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बोलेरो सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।

हादसा अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर शहर सीमा से लगे सोनवाही जंगल के पास हुआ। सड़क पर खड़ी ट्रक में इंडिकेटर नहीं जल रहे। घटना के समय तेज बारिश हो रही थी और अंधेरा था। सरगुजा जिले के सीतापुर क्षेत्र के ग्राम लिचिरमा से श्रद्धालु रविवार को बोलेरो वाहन में सवार होकर खोपा धाम गए थे।

दर्शन के बाद सभी देर शाम बोलेरो से ही वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सोनवाही जंगल के पास मार्ग पर एक ट्रक खड़ा था। बताया जा रहा है कि ट्रक के खड़े होने का संकेत देने के लिए कोई संकेतक या अन्य चेतावनी व्यवस्था नहीं थी। ट्रक चालक ने इंडिकेटर भी नहीं जलाया था।

बारिश और अंधेरे की वजह से हुआ हादसा

वहीं रात का अंधेरा होने के साथ तेज बारिश भी हो रही थी। बारिश और अंधेरे के कारण बोलेरो चालक सड़क पर खड़े ट्रक को समय रहते नहीं देख सका और वाहन सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये लोग हुए हादसे का शिकार

दुर्घटना में रतनपुर सीतापुर निवासी श्याम सुंदर (56) की मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार सुभाष, मंजू, राजकुमारी, राजकुमार और सुशीला घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

ट्रक सड़क पर लापरवाहीपूर्वक खड़ा किया गया था और उसके पीछे किसी प्रकार का संकेतक नहीं लगाया गया था। बारिश तथा अंधेरे के कारण सड़क पर खड़े ट्रक का अंदाजा बोलेरो चालक को नहीं लग सका और यह हादसा हो गया।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें