Uttar Pradesh: गाजियाबाद में मंदिर में सो रहे साधु पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजियाबाद । उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले के डासना इलाके में देवी मंदिर में सो रहे साधु पर चाकुओं से हमला हुआ है। हमले में गंभीर घायल साधु को तत्काल गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद से हमलावर फरार हो गए हैं और उनकी तलाश की जा रही है। घायल साधु का नाम नरेशानंद है और वह बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। स्वामी नरेशानंद महंत नरसिंहानंद के शिष्य हैं। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि साधु सुरेशानंद ‘जंतर मंतर’ पर हुए आंदोलन में भाग लेने के लिए आए थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

 

 

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की सुरक्षा में रहने वाले मंदिर में साधु पर हुए हमले से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की स्पेशल सेल और गाजियाबाद क्राइम ब्रांच भी इस मामले की जांच कर रही है।

डासना का मंदिर पहले भी चर्चा में

 

 

डासना का मंदिर पहले भी चर्चा में रह चुका है। गौरतलब है कि महंत नरसिंहानंद सरस्वती अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। ये मंदिर इसी साल मार्च में उस वक्त चर्चा में रहा था, जब मंदिर में दूसरे समुदाय के एक नाबालिग बच्चे की पिटाई हुई थी। इस कारण से मंदिर में कड़ी सुरक्षा बनी रहती थी। लेकिन इसके बावजूद मंदिर में सो रहे साधु पर चाकुओं से हमले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

नरसिंहानंद का दावा, मेरी हत्या करने आए थे हमलावर

 

 

मंदिर प्रबंधन से जुड़े एक कर्मचारी ने बताया कि मंदिर के महंत नरसिंहानंद की जान को अक्सर खतरा बना रहता है। हत्या में नाकाम रहने पर प्रांगण में सो रहे साधु व उनके शिष्य पर ही हमला कर फरार हो गए। खुद नरसिंहानंद ने भी दावा किया है कि हमलावर उनकी ही हत्या करना चाहते थे, लेकिन साधु के वेश में नरेशानंद को लेटा देखकर उन पर हमला कर दिया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें