Bilaspur Crime News: साइड देने के विवाद पर दिव्यांग ई-रिक्शा चालक से हाथापाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। Bilaspur Crime News: कोतवाली क्षेत्र के शनिचरी स्थित बिलासा चौक के पास साइड नहीं देने को लेकर विवाद करते हुए ई-रिक्शा चालक ने एक दिव्यांग ई-रिक्शा चालक को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई कर दी। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार संजय साहू पिता माखन साहू सरकंडा के प्रगति विहार फेस-1 में अपने भाई नामदेव साहू के साथ रहते हैं। संजय व उनके भाई नामेदव साहू ई-रिक्शा चलाकर जीवनयापन करते हैं।

नामदेव पैर से दिव्यांग हैं। शनिवार को दोपहर वे अपनी ई—रिक्शा क्रमांक सीजी 10 एएल 7499 को सुधारवाने के बाद कुदुदंड से शनिचरी बाजार होते हुए प्रगति विहार जा रहे थे। इस दौरान दिव्यांग भाई नामदेव अपनी ई-रिक्शा क्रमांक सीजी 10 एआर 8983 में आगे चल रहे थे। वहीं, संजय पीछे था। बिलासा चौक से पहले हरदेव लाल मंदिर के पास ई—रिक्शा चालक आनंदराम गेडाम मिला। वह अपनी ई-रिक्शा में था। इस दौरान वह साइड नहीं देने के नाम पर संजय से गाली-गलौज करने लगा। इस बीच वह गाली-गलौज करते हुए बिलासा चौक तक पहुंच गया।

इस पर संजय ने उसे गाली देने से मना किया। तब वह धमकी देने लगा। फिर रपटा चौक के पास संतोष भोजनालय के पास रिक्शा रोक ली। इस दौरान भाई से विवाद होते देखकर दिव्यांग नामदेव साहू भी रुक गया। तब आनंदराम ने उसके साथ भी गाली—गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते उसने लकड़ी का पल्ला निकाल लिया और नामदेव साहू के सिर में हमला कर दिया। इस पर संजय ने बीच-बचाव किया। तब उसके साथ भी हाथापाई करते हुए मारपीट करने लगा। आसपास के फल ठेला वालों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। इस घटना के बाद संजय व उसके भाई कोतवाली थाना पहुंचे। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने ई रिक्शा चालक आनंदराम गेडाम के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें