Crime News Indore: अभिनेत्री कांचीसिंह की मां जमीन की धोखाधड़ी में मुंबई से गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि Crime News Indore । अभिनेत्री कांचीसिंह की मां रमासिंह को तेजाजी नगर थाना पुलिस धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। रमासिंह पर 40 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप है। एसपी आशुतोष बागरी ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया था, लेकिन वह पुलिस को चमका देकर भाग जाती थी।

तेजाजी नगर थाना टीआइ आरडी कानवा के मुताबिक मामला खंडवा रोड़ स्थित जमीन (श्रीराम नर्सरी) का है। शिकायतकर्ता शिवपालसिंह पुत्र भंवरसिंह, सुभाष पुत्र केसरसिंह चौधरी और साहिल पुत्र इब्राहिम ने तत्कालीन डीआइजी रुचिवर्धन मिश्र को शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपित रमासिंह पति आरपीसिंह (मुंबई) और उसके भाई विनोद पुत्र चिरौंजीलाल वर्मा ने एक जमीन का सौदा तीन लोगों से किया और करीब 40 लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने विनोद को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन रमासिंह मुंबई होने से गिरफ्तारी से बचती रही। पिछले दिनों टीआइ ने बल भेजा लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर कांचीसिंह से साथ भाग गई थी। तीन दिन पूर्व टीम ने उसकी लोकेशन तलाश ली और लोखंडवाला से गिरफ्तार कर लिया। रमासिंह ने पहले रौब झाड़ा और अफसरों के नाम बताए। पुलिस ने इनाम प्रतिवेदन बताया और रमासिंह की विधिवत गिरफ्तारी की और कोर्ट पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया। शुक्रवार को पुलिस ने रिमांड लेने के पहले मेडिकल चेकअप करवाया तो रमासिंह ने स्वास्थ्य खराब बताया और एमवाय अस्पताल में भर्ती हो गई।

जालसाज के मोबाइल में मिली पटना के स्कूल की अंकसूची

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में गिरफ्तार अजय के मोबाइल में पटना (बिहार) के एक निजी स्कूल की अंकसूची भी मिली है। इससे शक है कि आरोपित के तार कई राज्यों से जुड़े हैं। बाणगंगा थाना टीआइ इंद्रमणि पटेल के मुताबिक अजय से जब्त मोबाइल, कंप्यूटर की जांच चल रही है। आरोपित दलाल देवीलाल का रिमांड बढ़ाया गया है। अजय और देवीलाल वाट्सएप पर फर्जी दस्तावेजों का आदान-प्रदान करते थे।

जब्त मार्कशीट अभिजीत सिंह के नाम की है। 12वीं कक्षा की यह मार्कशीट पटना के जेएनकेडी खगारिया स्कूल की बनी है। टीआइ के मुताबिक मामले में लोकसेवा केंद्र की कर्मचारी वर्षा का नाम भी सामने आया है। वर्षा से एक बार पूछताछ हो चुकी है। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें