आखिरकार लैलूंगा दोहरे हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, कितने आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम…..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. रायगढ़ जिले में लैलूंगा विधानसभा में व्यापारी मदन मित्तव उनकी पत्नी अंजू मित्तल की दोहरे हत्याकांड के मामले में आरोपियों में से कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी होनें के बाद उनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जोर शोर से लग गई है और जल्द इस मामले का खुलासा रायगढ़ पुलिस करेगी। इस बात की पुष्टि करते हुए बिलासपुर संभाग के आईजी रतन लाल डांगी ने हमारे संवाददाता नरेश शर्मा को फोन पर बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में लगभग पांच लोगों के शामिल होनंे की जानकारी मिली हैं। जिनमें से तीन की गिरफ्तारी होनें के बाद दो अन्य को देर शाम तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कल पूरे मामले का खुलासा पत्रकार वार्ता लेकर किया जाएगा।
फोन पर बातचीत के दौरान आईजी रतनलाल डांगी ने हमारे संवाददाता नरेश शर्मा को बताया कि इस मामले में कल एक महत्वपूर्ण क्लू हाथ लगने के बाद पुलिस की टीम हत्यारों तक पहुंच चुकी है और यह मामला काफी पेचीदा था जिसका खुलासा फोन पर करना संभव नही है। लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि की देर शाम तक सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
बहरहाल यह बताना लाजमी होगा कि लैलूंगा के राइस मिल संचालक व नगर पंचायत एल्डरमेन मदन मित्तल व उनकी पत्नी अंजू मित्तल के इस हत्याकांड को लेकर लैलूंगा बंद के साथ साथ वहां चक्काजाम भी किया गया। इसके अलावा रायगढ़ में भी मरवाडी समाज के लोगों ने आज काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें