रायगढ़. रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र में एक महिला को कुछ राजनीतिक पार्टी से जुड़े युवा नेताओं ने बड़े लेनदेन के जरिए प्रदेश के वरिष्ठ नेता तथा स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा के फर्जी लेटर के माध्यम से एक महिला को नौकरी लगाने के झांसे के मामले में दिनेश केशरी सहित एक प्रिंटिंग प्रेस संचालक को खरसिया की मदनपुर पुलिस ने अलग अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
यहां यह बताना जरूरी होगा कि सबसे पहले इस खबर को समाचार दूत ने सामने लाया था। उसके बाद जिला पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो लोगों की गिरफ्तारी की हैं जानकार सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तार दिनेश केसरी जोगी कांग्रेस से संबंध रखता है और उसका साथी प्रिटिंग प्रेस संचालक राठौर इस पूरे फर्जीवाड़े में शामिल है। इधर एक अन्य जानकारी के अनुसार मदनपुर पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद अन्य लोगों की भी तलाश शुरू कर दी है जो इस फर्जीवाड़े में शामिल है।
महिला को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस बाबा के नाम से फर्जी लेटर एसडीएम को देकर उसकी नौकरी लगाने के नाम पर सिफारिश की गर्इ्र थी। दिनेश केसरी व उनके साथियों ने इस मामले में महिला से मोटी रकम भी ली थी और प्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और यह भी कहा है कि ऐसे मामलों में जो भी दोषी हो उनके खिलाफ पुलिस तत्परता से कार्रवाई करे और उन्हें बक्शा नही जाएगा।
समाचार दूत को मिली अधिकारिक जानकारी के अनुसार दिनेश केसरी का संबंध कांग्रेस से नही है और इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोग पहले से भी कई मामलों में चर्चा में रह चुके हैं। बहरहाल देखना यह है कि दो की गिरफ्तारी के बाद और कितनी गिरफ्तारी पुलिस करती है। इस फर्जीवाड़े का खुलासा हमारी समाचार एजेंसी ने किया था। और इस पर मुहर लगने के बाद प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारियों ने भी गंभीरता से लिया था।









