शहर कांग्रेस में बगावत के सुर! महिला कांग्रेस नेत्री ने शहर अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदिवासी हितों की उपेक्षा का आरोप
प्रदेश प्रभारी पुनिया को पत्र लिखकर समीक्षा की मांग
रायगढ़। गुटबाजी के चंगुल में फंसे शहर कांग्रेस में बगावत के सुर भी उठने लगे हैं। कांग्रेस की ही एक महिला नेत्री जो पूर्व में शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुकी है, उसने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को एक शिकायती पत्र लिखकर कांग्रेस के शहर संगठन में हरिजन आदिवासी कांग्रेसियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाए हैं।

https://samachardoot.in/2021/10/18/a-unique-wedding-took-place-between-heavy-rains-and-floods-the-bride-and-groom-reached-the-wedding-venue-sitting-in-the-escape/

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री पुनिया को लिखे गए पत्र में कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला लकडा ने आरोप लगाया है कि पूर्ववर्ती भाजपा शासन काल के दौरान कांग्रेस के कर्मठ पदाधिकारियों और जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने जी जान लगाकर कांग्रेस के लिए काम किया है और विभिन्न धरना आंदोलन में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के साथ साथ जेल की भी हवा खाई है।

https://samachardoot.in/2021/10/18/married-woman-committed-suicide-in-lovers-house-had-left-her-husband-to-marry-her-lover-this-is-the-whole-matter/

 

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद इन जमीनी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को यह उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन में सभी वर्गो का ध्यान रखा जाएगा और जमीन से जुड़कर काम करने वाले पदाधिकारियों को तवज्जो दी जाएगी। किंतु जब से कांग्रेस शहर अध्यक्ष के रूप में अनिल शुक्ला की नियुक्ति हुई है। तब से संगठन के निर्णय में मनमानी हावी है और कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है।

https://samachardoot.in/2021/10/18/decided-to-change-cm-in-chhattisgarh-ts-singhdev-reached-delhi-two-days-after-bhupesh-baghel/

श्रीमती लकडा ने आरोप लगाया है कि रायगढ शहर कांग्रेस संगठन में जिला अध्यक्ष की सहमति से ऐसे लोगों को तरजीह दी जा रही है और पद का दायित्व सौंपा गया है। जो पूर्व में कांग्रेस के खिलाफ काम करते रहे हैं। यहां तक कि स्वयं जिला अध्यक्ष श्री शुक्ला भी दो बार कांग्रेस से निलंबित हो चुके हैं और वर्तमान में कांग्रेस से बगावत करके चुनाव लड़ने और कांग्रेस के खिलाफ काम करने वालों को ही संगठन में तवज्जो दी जा रही है जिसके कारण कांग्रेस का वर्तमान संगठन डंफर पार्टी का संगठन बन कर रह गया है।

https://samachardoot.in/2021/10/18/buses-parked-at-the-bus-stand-burnt-up-a-big-accident-happened-in-vidisha-madhya-pradesh/

इस महिला कांग्रेस नेत्री ने श्री पुनिया को खुला चैलेंज किया है कि वर्तमान संगठन के एक साल के कार्यकाल की समीक्षा कर ली जाए उसके बाद सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी की तरह साफ हो जाएगा। इस महिला नेत्री ने शहर कांग्रेस के संगठन की समीक्षा करने के साथ साथ संगठन में बदलाव के लिए पहल करने की भी प्रदेश कांग्रेस प्रभारी से गुहार लगाई है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें