केरल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 पहुंच गई है। नौसेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की ओर से कीचड़ और मलबे से दो और शव बरामद किए।
https://samachardoot.in/2021/10/18/decided-to-change-cm-in-chhattisgarh-ts-singhdev-reached-delhi-two-days-after-bhupesh-baghel/
राज्य सरकार ने 12 अक्टूबर से बारिश से संबंधित घटनाओं में मृतकों की संख्या 38 बताई है। अधिकारियों के अनुसार, इसमें कोट्टायम जिले के भूस्खलन प्रभावित कूट्टिकल में मरने वाले लोगों की संख्या 13 हैं, जिनके शव पहले ही बरामद किए जा चुके हैं और 11 लोगों की मौत इडुक्की जिले में बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं में हुई है।
https://samachardoot.in/2021/10/18/a-unique-wedding-took-place-between-heavy-rains-and-floods-the-bride-and-groom-reached-the-wedding-venue-sitting-in-the-escape/
इडुक्की जिले के अधिकारियों ने कहा कि नौसेना, एनडीआरएफ, दमकलकर्मी और अन्य लोग कोक्कयार और जिले के अन्य क्षेत्रों में बचाव अभियान में लगे हुए हैं, जो 16 अक्टूबर को कई भूस्खलन से तबाह हो गए थे और जहां एक और व्यक्ति के लापता होने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले से आज दो और शव बरामद किए गए, जिससे वहां मरने वालों की संख्या 11 हो गई।
https://samachardoot.in/2021/10/18/shameful-act-of-washerman-found-the-woman-alone-and-committed-rape-read-full-news/
बचाव दल ने 16 अक्टूबर को इडुक्की जिले के कंजार इलाके में बाढ़ के पानी में बह गई एक कार में यात्रा कर रहे एक पुरुष और एक महिला के शव बरामद किए थे। इडुक्की की जिलाधिकारी शीबा जॉर्ज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”अब तक हमें 11 लोगों के शव मिले हैं। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। नौसेना और एनडीआरएफ की तलाश जारी रहेगी।
https://samachardoot.in/2021/10/18/woman-murdered-in-kharsias-atal-residence-two-drunken-youths-thrashed-the-incident/
कुल 38 लोगों की मौत
12 अक्टूबर के बाद से अभी तक 90 मकान ढहे








