खरसिया के अटल आवास में महिला की हत्या, नशे में धुत्त दो युवकों ने पीट पीटकर दिया घटना को अंजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खरसिया के अटल आवास में महिला की हत्या, नशे में धुत्त दो युवकों ने पीट पीटकर दिया घटना को अंजाम रायगढ़। जिले के खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास में सोमवार की शाम एक महिला की पीट पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपीगण नशे में थे और इसी दौरान महिला से विवाद के बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। एफआईआर के बाद पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका एक साथी फरार बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया चौकी अंतर्गत अटल आवास में निवासरत मालती सिदार जब शाम के वक्त अपने घर के बाहर खड़ी थी इसी दौरान करण अर्जुन नाम के दो युवक वहां पहुंचे और शराब के नशे में धुत्त दोनों युवकों ने किसी बात पर मालती सिदार से झगड़ा शुरू कर दिया।

https://samachardoot.in/2021/10/18/decided-to-change-cm-in-chhattisgarh-ts-singhdev-reached-delhi-two-days-after-bhupesh-baghel/

मालती सिदार के द्वारा प्रतिकार करने पर दोनों युवक क्षुब्ध हो गए और लात घुसे से मालती सिदार को पीट पीटकर अधमरा कर दिया और महिला को बेहोशी के हालत में वहीं छोड़कर घटना स्थल से फरार हो गए। इस मारपीट में बुरी तरह घायल मालती सिदार की कुछ देर में मृत्यु हो गई।

https://samachardoot.in/2021/10/18/a-unique-wedding-took-place-between-heavy-rains-and-floods-the-bride-and-groom-reached-the-wedding-venue-sitting-in-the-escape/

शाम करीब 5 बजे घटित हुई इस घटना की जानकारी अटल आवास के मृतका के पड़ोसियों के द्वारा पुलिस को दिए जाने पर पुलिस तत्काल वहां पहुंची और आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। इस प्रयास के दौरान पुलिस ने करन नाम के युवक को धर दबोचा है। जबकि उसका साथी अर्जुन अब भी फरार बताया जा रहा है।

https://samachardoot.in/2021/10/18/shameful-act-of-washerman-found-the-woman-alone-and-committed-rape-read-full-news/

पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पश्चात शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आसपास क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है। दोनों पक्षो के बीच विवाद का कारण क्या था इस बात की जानकारी नही मिल सकी है।

https://samachardoot.in/2021/10/18/the-principal-got-the-paper-out-for-the-daughter-deleted-the-whatsapp-chat-but-got-stuck-with-the-photo-in-the-gallery/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें