*भाजपा सरकार में जनजातीय समाज का हो रहा सर्वांगीण विकास, जनजातीय गौरव दिवस बना देश के गौरव और जनजातीय अस्मिता का प्रतीक – जितेन्द्र वर्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा जी को नमन करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव हम सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज के स्वाभिमान, अधिकारों और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के महानायकों के अद्वितीय संघर्ष, त्याग और बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने के उद्देश्य से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक पहल की जो स्वागतेय हैं

 

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, बिजली, पेयजल, रोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। दशकों तक विकास की मुख्यधारा से दूर रहे जनजातीय क्षेत्रों में आज बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और जनजातीय परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।

 

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा जी ने आगे कहा कि जनजातीय समाज के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण जनजातीय बजट में हुई उल्लेखनीय वृद्धि है। जनजातीय बजट ₹4,498 करोड़ से बढ़कर ₹15,422 करोड़ हो गया है। वहीं, विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के उत्थान के लिए ₹24,104 करोड़ की प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) योजना संचालित की जा रही है साथ ही 1,15,200 लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए। इसके साथ ही 22,674 जनजातीय किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है।

 

 

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने आगे कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से छत्तीसगढ़ के 6,691 जनजातीय गांवों में 25 विकास गतिविधियों के माध्यम से 11 लाख से अधिक परिवारों को लाभान्वित करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। नया रायपुर में देश के पहले डिजिटल जनजातीय संग्रहालय की स्थापना जनजातीय गौरव को आधुनिक स्वरूप में प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।जनजातीय क्षेत्रों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रदेश के 13 जिलों में 106 मार्गों पर 107 बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे 850 नए गांव पहली बार नियमित बस सेवा से जुड़े हैं। वीर गुंडाधुर सेवा डेरा की पहल के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में जनसेवा और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। 200 सुरक्षा कैंपों को जनसुविधा एवं जनसेवा केंद्रों के रूप में विकसित करने की पहल जनजातीय अंचलों में विश्वास, सुविधा और विकास को मजबूत कर रही है।

 

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान की रक्षा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में जनजातीय समाज को सम्मान, अधिकार और विकास के नए अवसर मिल रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें