खंडवा। तीन पुलिया में बहे वृद्ध का शव तिसरे दिन आबना नदी के मुक्तिधाम के पास मिला। होमगार्ड जवान सुबह से शव को नदी में सर्च कर रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन पुलिया में 20 सितंबर को शाम में शिवदास पुत्र भादू सोनवने निवासी प्रगति नगर और उसका रिश्तेदार रविंद्र पुत्र हरी जोहर निवासी नेपानगर बाइक सहित बह गए थे। घटना के कुछ देर बाद लोगों की मदद से रविंद्र को बचा लिया गया था। लेकिन शिवदास का कहीं पता नहीं चल पाया था। पुलिस दो दिनों से होमगार्ड जवान और गोताखोर की मदद से शिवदास को तलाश रही थी। लेकिन घटना के तीसरे दिन बुधवार को पुलिस को सफलता मिली। कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि घटना स्थल से करीब दो से तीन किमी दुर आबना नदी में मुक्तिधाम के पास शिवदास का शव मिला। संभवत: सुबह से बारीश नहीं होने से नदी में पानी का बहाव कम हो गया था। इसे शव उपर आ सका। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। मृतक के स्वजन भी मुक्तिधाम के सामने पहुंच गए थे। मर्ग कायम कर मामल की जांच की जा रही है। News Updating…









