धार के मनावर में डोल ग्यारस कार्यक्रम में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धार, मनावर। धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरा में डोल ग्यारस का कार्यक्रम देखने गए 18 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना बीती र रात करीब 1:30 बजे देवरा चौक की है। हमले में युवक का 16 वर्षीय दोस्त भी घायल हुआ है। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम अवल्दामान निवासी विकास पिता विजय किराडे (18) अपने दोस्तों प्रभांश उर्फ बिट्टु डोडवे (16), सावन धार्वे (16) और कान्हा चौहान के साथ मंगलवार रात करीब 9 बजे ग्राम देवरा में डोल ग्यारस का कार्यक्रम देखने गया था। कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक डीजे पर नाच रहे थे। रात करीब 1:30 बजे पीली टी-शर्ट पहने एक युवक का कुछ लोगों से विवाद हो गया।

पेट से निकल रहा था खून

बताया गया कि विवाद के दौरान पीली टी-शर्ट पहना युवक अपने साथियों के साथ उस दिशा में भागा, जहां विकास खड़ा था। इसी दौरान विकास अचानक जमीन पर गिर गया। दोस्तों ने पास जाकर देखा तो उसके पेट से खून निकल रहा था। उसके पेट पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। इसी दौरान सावन की पीठ पर भी धारदार हथियार से चोट के निशान मिले।

विवाद में शामिल युवकों की तलाश

दोस्त विकास और सावन को मोटरसाइकिल से सिविल अस्पताल मनावर लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सावन को उपचार के लिए रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मनावर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 118(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस घटना के दौरान मौजूद लोगों और विवाद में शामिल युवकों की जानकारी जुटा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें