शहडोल में किराए के मकान में कबाड़ का कारोबार, मेरठ का आरोपी हिरासत में; 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली और सोहागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कुदरी रोड स्थित कबाड़ के एक ठिकाने पर दबिश देकर 20 लाख रुपये से अधिक का माल बरामद किया है।

कुदरी रोड पर किराए के मकान में कबाड़ का कारोबार

पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में सबमर्सिबल पंप, टुल्लू पंप, काॅपर वायर, इलेक्ट्राॅनिक उपकरण और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान मेरठ निवासी एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार कुदरी रोड पर किराए के मकान में कबाड़ का कारोबार संचालित किया जा रहा था।

खेतों में उपयोग होने वाले 50 से अधिक सबमर्सिबल पंप मिले

तलाशी के दौरान यहां खेतों में उपयोग होने वाले 50 से अधिक सबमर्सिबल पंप मिले, जिनमें 17 से ज्यादा पंप चालू हालत में हैं। कई पंपों को काटकर उनके हिस्से अलग-अलग किए गए थे। मौके से बड़े टुल्लू पंप, कापर वायर और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान भी बरामद हुआ है।

पुलिस पता लगा रही है कि सामान कहां से लाया गया था?

पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान नदीम मलिक पुत्र सराफत अली निवासी मेरठ के रूप में की है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बरामद सामान कहां से लाया गया था और यह चोरी का है या कबाड़ के रूप में खरीदा गया था। नदीम मलिक से पूछताछ जारी है।

कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं

जिले में सरकारी कार्यालयों और विश्वविद्यालय के पावर ट्रांसफार्मर से काॅपर और ऑयल चोरी की घटनाएं भी सामने आई हैं। इसी कड़ी में सोहागपुर पुलिस ने चोरी से जुड़े एक अन्य गिरोह के संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है, जिनके पास से विद्युत तार समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें