बीजापुर। जिला बीजापुर में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुरक्षा बलों को एक और बड़ी सफलता मिली है।
थाना पामेड़ क्षेत्र के ग्राम जीड़पल्ली के जंगलों में माओवादी डंप होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद थाना पामेड़ और कोबरा 208वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया।
जीड़पल्ली के जंगलों में मिला माओवादियों का डंप
अभियान के दौरान संयुक्त टीम ने जीड़पल्ली के जंगलों में माओवादियों की ओर से पहले से छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया। डंप की तलाशी लेने पर सुरक्षा बलों को बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली।
बरामद सामग्री
डंप से बरामद सामग्री में 2 नग बीजीएल लॉन्चर और 36 नग बीजीएल सेल शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने डंप को सुरक्षित तरीके से बरामद कर लिया है।
अभियान आगे भी रहेगा जारी, पुलिस की अपील
बीजापुर पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से कहा गया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का माहौल बनाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को दें। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री को न छुएं और उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें।








