एक मां अपने बेटे से किसी बात पर नाराज होकर खुदकुशी के इरादे से रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गई। देर शाम का वक्त था, लोगों का ध्यान महिला की ओर तब गया जब एक पेट्रोल वैगन ट्रेन बिल्कुल करीब आ पहुंची। लोग शोर मचाने लगे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
https://samachardoot.in/2022/03/30/fire-in-forests-8022-arson-incidents-in-45-days-increased-concern-due-to-strike-of-forest-workers/
ट्रेन धड़धड़ाते हुए महिला के ऊपर से निकल गई और महिला का बाल भी बांका नहीं हुआ। इस नजारे को जिसने भी देखा उसकी जुबां पर बरबस ही निकल पड़ा…जाको राखे साइयां मार सके न कोय…।
https://samachardoot.in/2022/03/30/4-people-gang-raped-a-married-woman-working-in-a-private-company-fir-registered-against-the-companys-contractor/
इस दौरान दूर खड़े किसी यात्री ने महिला और उसके ऊपर से ट्रेन के गुजर जाने का वीडियो बना लिया था जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
https://samachardoot.in/2022/03/31/mother-begged-to-fulfill-her-sons-dream-son-reached-the-show-room-with-a-bucket-full-of-coins-read-a-great-example-of-mothers-love/
महिला की जान बच गई तो रेलवे पुलिस उसे वहां से अपने साथ ले गई और समझा-बुझाकर परिवार को सौंप दिया। यह वाकया फफूंद रेलवे स्टेशन के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार की शाम एक महिला अचानक वहां पहुंची और रेलवे ट्रैक पर लेट गई।
आसपास मौजूद लोगों ने ट्रैक पर पेट्रोल वैगन को आते देखा तो शोर मचाने लगे। लोग महिला से ट्रैक से हटने को कहते हुए इशारे कर रहे थे लेकिन महिला किसी की बात नहीं सुन रही थी।
https://samachardoot.in/2022/03/30/when-a-pet-elephant-created-a-furore-making-the-mahout-sleepless-ruined-many-houses-and-crops-the-villagers-were-forced-to-leave-the-house-read-full-news/
इसी बीच ट्रेन आ गई और महिला के ऊपर से गुजर गई। इस नज़ारे को जिस किसी ने देखा थोड़ी देर तक उसकी आवाज नहीं निकली। पूरी ट्रेन गुजरने के बाद महिला उठकर खड़ी हो गई और लोग ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करने लगे।
https://samachardoot.in/2022/03/30/when-the-police-cut-the-challan-of-the-lineman-the-angry-employees-cut-off-the-electricity-of-12-government-houses-including-the-police-station/
महिला को खरोंच तक नहीं आई थी। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस महिला को अपने साथ लेकर स्टेशन पहुंची। वहां पूछताछ में महिला ने बताया कि वह दिबियापुर की रहने वाली है। किसी बात को लेकर उसका अपने बेटे से विवाद हो गया था। उसी नाराजगी में वह खुदकुशी करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गई थी। इसके बाद पुलिस ने दिबियापुर से महिला के पति को बुलवाकर उन्हें समझाबुझाकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद महिला के ऊपर से ट्रेन के गुजरने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा।









