तेज रफ्तार में आ रही थी ट्रेन, पटरी के बीचो-बीच खड़ी महिला को देखकर थमे पहिए, जानें पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होते बच गया। महिला रोजाना की तरह खेतों की तरफ जा रही थी। अचानक रास्ते में उसे पटरी टूटी दिखी। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों को दी। इसके बाद सभी रेलवे के उस ट्रैक के पास आकर खड़े हो गए, जहां पटरी टूटी थी। ट्रेन के आने का समय हो गया था। हादसे को रोकने के लिए सभी सोच-विचार में पड़ गए कि तभी ट्रेन की आवाज सुनाई दी।

https://samachardoot.in/2022/04/01/police-got-big-success-in-triple-murder-four-accused-were-arrested-triple-murder-case-was-revealed-in-just-10-hours-read-full-news/

ट्रेन आता देखकर महिला पटरियों के बीच-बीच आकर खड़ी हो गई। महिला को पटरी के बीचो-बीच खड़ा देखकर ट्रेन के पहिए थम गए। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि महिला को देखकर ट्रेन रुकी कैसे। हालांकि बाद में गौर से देखने पर लोगों को समझ आ गया कि महिला ने लाल साड़ी पहन रखी थी, जिसकी वजह से ट्रेन रुकी। ट्रेन चालक ने खुश होकर महिला को अपनी तरफ से 100 रुपये का इनाम भी दिया।

https://samachardoot.in/2022/03/31/bank-manager-turned-out-to-be-the-kingpin-of-cyber-fraud-used-to-cloning-checks-and-steal-customers-money-read-full-news/

 

थाना जलेसर क्षेत्र के गांव नगला गुलरिया निवासी ओमवती गुरुवार की सुबह अपने खेत पर काम करने के लिए गई थी। पटरी पार करते समय अचानक उसकी नजर पड़ी तो वह टूटी हुई थी। महिला ने इसकी जानकारी आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों को दी। इसके बाद सभी टूटी रेल पटरी के पास खड़े हो गए। ट्रेन रुकवाने के लिए कोई साधन नहीं सूझ रहा था।

https://samachardoot.in/2022/03/31/angry-with-the-son-the-mother-committed-suicide-lying-on-the-track-the-whole-train-passed-from-above-without-any-scratches-read-full-news/

 

संयोग ये था कि महिला ने लाल रंग की ही साड़ी पहनी हुई थी। ट्रेन आते देख वो खुद पटरी पर खड़ी हो गई। साड़ी लहराने लगी। पास खड़े लोग शोर मचाने लगे। ट्रेन चालक ने ये घटनाक्रम दूर से देख लिया और ट्रेन रोक ली। चालक और गार्ड उतरकर वहां पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने टूटी पटरी के बारे में जानकारी दी।

https://samachardoot.in/2022/03/31/mother-begged-to-fulfill-her-sons-dream-son-reached-the-show-room-with-a-bucket-full-of-coins-read-a-great-example-of-mothers-love/

चालक तारासिंह महिला की सजगता सुन काफी खुश हुए और 100 रुपये का इनाम दिया। घटना की जानकारी रेल विभाग के अधिकारियों को दी गई। ट्रैक टूटा होने की खबर मिलते ही विभाग में भी हड़कंप मच गया। कुछ देर में रेलवे कर्मचारी पहुंच गए। ट्रैक को सही किया।

https://samachardoot.in/2022/03/30/fire-in-forests-8022-arson-incidents-in-45-days-increased-concern-due-to-strike-of-forest-workers/

जलेसर सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसएस मीना ने बताया कि एटा-बरहन रेल खंड पर बीते छह माह से पटरी बदलने का काम चल रहा है। यह काम फिलहाल कुसवा स्टेशन के पास ही चल रहा है। इसके लिए प्रतिदिन सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक यह रेल लाइन ब्लॉक रहती है। संभव है कोई काम रह गया हो। इसकी जानकारी की जाएगी।

https://samachardoot.in/2022/03/30/4-people-gang-raped-a-married-woman-working-in-a-private-company-fir-registered-against-the-companys-contractor/

 

घटना के समय ट्रेन में 150 लोग टिकट लेकर सवार थे। जिन्होंने एटा से आगरा फोर्ट तक जाने की टिकट एटा स्टेशन से खरीदी थी। यह जानकारी एटा स्टेशन के टिकट बाबू ने दी है। इसके अलावा ट्रैन मे बगैर टिकट यात्रा करने वाली भी दर्जनों सवारियां होगी।

https://samachardoot.in/2022/03/30/when-a-pet-elephant-created-a-furore-making-the-mahout-sleepless-ruined-many-houses-and-crops-the-villagers-were-forced-to-leave-the-house-read-full-news/

इसके अलावा ट्रेन की गति 45-50 किमी प्रतिघंटा थी। पटरी भी करीब 5-6 सेमी तक टूटी हुई थी। हादसा होने पर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर सकते थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें