रायगढ़ । शहर के चक्रधर नगर क्षेत्र में एक युवक के द्वारा नाबालिग लड़की पर प्राणघातक हमला करते हुए किसी धारदार हथियार मारकर उसे घायल कर दिया गया है। घायल युवती को जिला चिकित्सालय ले जाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। युवती के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। चक्रधर नगर पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी हुई है।
https://samachardoot.in/2022/04/01/knock-in-the-villages-of-the-king-of-the-jungle-walking-close-to-the-village-at-night-the-villagers-in-panic-due-to-roar-read-full-news/
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शहर के बोईरदादर क्षेत्र स्थित शालिनी स्कूल मार्ग में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। जब एक युवक प्रशांत सोनी के द्वारा मालीडिपा में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को देखते ही देखते किसी हथियार से मारकर घायल कर दिया गया।
https://samachardoot.in/2022/04/01/parvo-virus-spreading-in-dogs-like-corona-tension-in-dog-lovers/
खून से लथपथ युवती को किसी तरह उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में उपचार भेतु भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाला युवक चांदनी चैक का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार है, चक्रधर नगर पुलिस आरोपी युवक की पतासाजी मंे जुटी हुई है।
https://samachardoot.in/2022/04/01/the-train-was-coming-at-high-speed-seeing-the-woman-standing-in-the-middle-of-the-track-the-wheels-stopped-know-the-whole-matter/
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक लोगों के घरों में निकलने वाले सांपों को पकड़कर लोगों को भय मुक्त करने का कार्य करता था।
https://samachardoot.in/2022/04/01/police-got-big-success-in-triple-murder-four-accused-were-arrested-triple-murder-case-was-revealed-in-just-10-hours-read-full-news/
इसी दरम्यान युवती के परिजनों से उसकी जान पहचान हो गई थी। युवती के परिजनों का कहना है कि उनकी लडकी शैम्पू लेने दुकान गई थी, काफी देर गुजर जाने के बावजूद उसके वापस नही लौटने पर जब उसे ढूढने निकले तो आसपास के लोगों ने बताया कि आपकी बेटी वहां खून से लथपथ पड़ी हुई है।
https://samachardoot.in/2022/03/31/bank-manager-turned-out-to-be-the-kingpin-of-cyber-fraud-used-to-cloning-checks-and-steal-customers-money-read-full-news/
परिजनों ने यह भी बताया कि करीबन एक महीना पहले आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का चक्रधर नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराया गया था जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया था।
https://samachardoot.in/2022/03/31/angry-with-the-son-the-mother-committed-suicide-lying-on-the-track-the-whole-train-passed-from-above-without-any-scratches-read-full-news/
परंतु पुलिस के मुताबिक बाद में युवती के द्वारा ही लड़के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नही कराने के कारण लड़के को छोड दिया गया था। पुलिस के मुताबिक पूरा मामला पे्रम पं्रसंग से जुडा है।







