WATCH VIDEO : चलती कार की छत पर कर रहे थे डांस, पुलिस ने पकड़ा तो निकल गई हेकड़ी, फिर थाने में कान पकड़कर की ऊठक-बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में चलती कार की छत पर डांस करने वाले युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बनाया गया बताया जा रहा है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए कविनगर थाना पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कार का 20 हजार रुपये का चालान काटकर कार को सीज भी कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े जाने यह सभी कान पकड़कर अपनी गलती मानते हुए थाने में ऊठक-बैठक करने लगे।

 

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में चलती कार की छत पर डांस करने वाले युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मेरठ एक्सप्रेस-वे पर बनाया गया बताया जा रहा है।

https://samachardoot.in/2022/04/02/former-biju-janata-dal-mla-anoop-sai-gets-life-imprisonment-driver-acquitted-two-women-murder-case/

 

वीडियो वायरल होने के बाद कविनगर पुलिस ने आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कार का 20 हजार रुपये का चालान काटकर कार को सीज भी कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े जाने यह सभी कान पकड़कर अपनी गलती मानते हुए थाने में ऊठक-बैठक करने लगे।

https://samachardoot.in/2022/04/02/two-acquaintances-gang-raped-the-woman-returning-from-office-police-caught-the-accused-within-a-few-hours/

 

 

कविनगर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि यह घटना एक अप्रैल की है। इस मामले में पांच युवकों को पकड़ा गया है। सभी बम्हैटा गांव के रहने वाले हैं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। युवकों ने कान पकड़कर माफी मांगते हुए आगे ऐसा नहीं करने की बात कही। पुलिस के अनुसार, एक युवक का जन्मदिन होने के कारण इनमें से एक अपने फूफा की कार मांगकर लाया था।

https://samachardoot.in/2022/04/02/after-petrol-and-diesel-now-the-double-whammy-of-inflation-even-on-the-trip-to-nainital-increased-rates/

 

बर्थडे पार्टी के दौरान शराब पीने के बाद वह चलती कार की छत पर चढ़कर डांस कर रहे थे। उनकी इस हरकत का वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और उसे ट्विटर पर पोस्ट कर पुलिस से इसकी शिकायत की। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस ने उनका 20 हजार रुपये का चालान किया था।

https://samachardoot.in/2022/04/02/the-girl-had-gone-to-the-shop-did-not-reach-home-for-a-long-time-when-the-family-members-went-out-to-find-her-they-found-her-unconscious-what-is-the-whole-matter-click-on-this-link-to-know/

 

देखें VIDEO….

 

https://twitter.com/scribe_prashant/status/1510073869977395204?s=20&t=el7B4tJXDwWTTZGrHvO-Gg

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें