प्रेमी को ढूंढ रही थी 15 साल की किशोरी, ई-रिक्शा चालक ने ब्वॉयफ्रेंड से मिलाने का वादा करके बैठाया, चाचा-भतीजे और केयरटेकर ने किया गैंगरेप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आरा के भोजपुर के गीधा ओपी क्षेत्र के सकड्डी गैंगरेप कांड का पुलिस ने महज तीन दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चाचा-भतीजे समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा जब्त कर ली गयी है। चाचा-भतीजे ने एक मकान के केयर टेकर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

https://samachardoot.in/2022/04/03/big-incident-miscreants-entered-the-bank-in-broad-daylight-robbed-20-lakh-cash-at-gun-point/

गिरफ्तार आरोपितों में सकड्डी निवासी राजा उर्फ सुखदेव राम, चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी मंतोष कुमार और बिक्कू कुमार हैं।

https://samachardoot.in/2022/04/02/rebate-in-liquor-prices-started-again-know-how-much-discount-you-are-getting-this-time-read-full-news/

मंतोष और बिक्कू रिश्ते में चाचा-भतीजा बताये जा रहे हैं। इनमें मंतोष ई-रिक्शा चालक है, जबकि राजाराम सकड्डी स्थित उस मकान का केयरटेकर है, जहां घटना को अंजाम दिया गया था।

https://samachardoot.in/2022/04/03/cruelty-to-the-woman-cut-her-hair-in-the-name-of-scuffling-burnt-both-hands-removed-blood-read-full-news-2/

तीनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। हालांकि दो आरोपित फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। एएसपी हिमांशु ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

https://samachardoot.in/2022/04/03/watch-video-they-were-dancing-on-the-roof-of-a-moving-car-when-the-police-caught-them-they-got-out-of-hand-then-held-their-ears-in-the-police-station-and-held-meetings/

 

उन्होंने बताया कि एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी 31 मार्च को अपने प्रेमी से मिलने चांदी बाजार पहुंची थी। वह अपने प्रेमी की तलाश कर रही थी। तभी मंतोष कुमार ने उसे प्रेमी से मिलवाने का आश्वासन देकर अपने ई-रिक्शा बैठा लिया। इस दौरान बिक्कू भी साथ हो गया।

https://samachardoot.in/2022/04/02/former-biju-janata-dal-mla-anoop-sai-gets-life-imprisonment-driver-acquitted-two-women-murder-case/

 

दोनों किशोरी को लेकर सकड्डी निवासी राजाराम के मकान में पहुंचे। वहां तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। उसके बाद तीनों किशोरी को एक जगह छोड़ कर फरार हो गए।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें