युवती ने प्रेम प्रसंग के झगड़े में लगा दी झोपड़ी में आग, दो भतीजियों की जलकर मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर प्रेम प्रसंग को लेकर घर में हुआ विवाद दो मासूमों की जान पर भारी पड़ गया। बताया जाता है कि गुस्से में आकर महिला ने सोमवार देर रात एक झोंपड़ी में आग लगा दी। इसमें उसकी दो भतीजियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस दर्दनाक मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक आला अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

https://samachardoot.in/2022/04/05/police-got-great-success-notorious-crook-arrested-with-ak-47-and-1300-cartridges/

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरखा का कथित तौर पर एक पुरुष से प्रेम प्रसंग को लेकर उसके दूसरे पति से विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान मौजूद बरखा के पिता ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। अधिकारी ने बताया कि इस बात पर गुस्से में आकर बरखा ने अपने पिता की झोंपड़ी पर माचिस की तीली जलाकर फेंक दी।

https://samachardoot.in/2022/04/05/watch-video-in-memory-of-the-pet-dog-this-person-got-the-temple-built-also-got-the-idol-installed-read-full-news/

 

उसमें लगी जूट की बोरियों के कारण कच्चा मकान धू-धूकर जलने लगा। उन्होंने बताया कि आगजनी की घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

https://samachardoot.in/2022/04/04/the-girl-herself-stopped-her-marriage-by-calling-the-police-read-the-news-and-know-what-is-the-matter/

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्रा के मुताबिक मामला राजेंद्र नगर क्षेत्र की झुग्गी बस्ती का है। मामले में आरोपी बरखा मेड़ा (25) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बरखा ने पारिवारिक विवाद के दौरान गुस्से में आकर झोंपड़ी में आग लगा दी। इसमें उसके भाई की दो बेटियां – नंदू (चार वर्ष) और मुस्कान (छह वर्ष) सो रही थीं।

https://samachardoot.in/2022/04/04/was-doing-second-marriage-in-the-temple-when-the-first-wife-reached-with-the-family-members-to-know-what-happened-next-read-full-news/

 

मिश्रा ने बताया कि आगजनी की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। वह खुद भी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही दोनों बच्चियों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि आगजनी के वक्त बच्चियों के माता-पिता काम पर गए थे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें