जशपुर में बुधवार को तालाब में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान 10 साल के बच्चे का पैर फिसला और वह डूबने लगा। यह देखकर 9 साल की बच्ची ने बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन दोनों ही तालाब में समा गए। काफी तलाश के बाद दोनों बच्चों के शव देर रात करीब 10 बजे तालाब से निकाले जा सके। सूचना पर गुरुवार सुबह पुलिस पहुंची। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
https://samachardoot.in/2022/04/06/home-car-runs-from-mahua-trees-are-also-divided-like-property-200-crore-business-in-chhattisgarh/
जानकारी के मुताबिक, आराचौकी के बरपानी में बोखी बरटोली गांव निवासी अनुराग यादव (10) पुत्र संजय यादव और गायत्री सिंह (9) पुत्री डिकोधर सिंह दोनों पड़ोसी होने के साथ ही दोस्त थे।
https://samachardoot.in/2022/04/06/two-had-married-1-crore-dowry-accounting-assistant-arrested-before-engagement-with-third-girl/
दोनों बच्चे बुधवार को स्कूल गए थे। इसके बाद तालाब में नहाने के लिए चले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, नहाने के दौरान अनुराग डूबने लगा। यह देखकर गायत्री ने उसे बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूब गई।
https://samachardoot.in/2022/04/06/initiative-started-to-provide-relief-to-people-from-the-traffic-jam-on-carmel-school-road-additional-superintendent-of-police-maheshwar-inspected-the-school/
वहीं दूसरी ओर जब शाम करीब 7 बजे बच्ची के पिता डिकोधर सिंह घर पहुंचे तो उन्होंने गायत्री के बारे में पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस पर उन्होंने पड़ोसी से जानकारी ली तो अनुराग के भी नहीं होने का पता चला। इस पर डिकोधर सिंह व अन्य लोग बच्चों की तलाश करने के लिए निकले। इस बीच किसी ने बताया कि दोनों बच्चों को तालाब के पास देखा गया था। जब परिजन वहां तो बच्चों के कपड़े तालाब के पास पड़े हुए थे।
https://samachardoot.in/2022/04/06/to-save-life-reindeer-jumped-into-the-well-made-in-the-field-forest-department-team-missing-read-the-full-news/
इस पर लोग तालाब में उतरे और तलाश के बाद बच्ची गायत्री का शव मिला। थोड़ी देर बाद अनुराग का भी शव बरामद हो गया। अनुराग चौथी क्लास का छात्र था, जबकि गायत्री तीसरी क्लास में पढ़ती थी और तैरना भी जानती थी।
https://samachardoot.in/2022/04/05/romance-lasted-for-two-years-with-aunt-then-the-young-man-suddenly-killed-and-burnt/
हादसे की सूचना पर जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत भी मौके पर पहुंच गईं। बच्चों के डूबने की सूचना पर SP भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।









